New Zealand vs Australia, 13th Match, Super 12 Group 1आज से टी-20 वर्ल्ड कप के महाकुम्भ के सुपर-12 के मुकाबले का आगाज हो गए। जहाँ मेजनबम टीम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला पिछली साल की उपविजिता टीम न्यूजीलैंड के साथ है । खिलाफ ग्रुप-1 के खेले जा तहे पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जहाँ न्यूजीलैंड ने धमाकेदार शुरुआत कर के ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। डेवॉन कॉनवे और फिन एलन ने पारी की शुरुआत की जहाँ फिन एलन ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की धज्जियाँ उड़ा दी।
फिन एलन की तूफानी पारी

फिन एलन 16 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका विकेट जोश हेजलवुड को मिला। लेकिन इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई कर डाली । स्टार्क के पहले ही ओवर से उन्होंने रिमनद पर गेंद बाजों को लेना शुरू कर दिया । जहाँ स्टार्क के पहले ही ओवर में फिन ने 14 रन ठोके । पारी की तीसरे ओवर में कमिंस को रिमांड पर लेते हुए फिन ने इस ओवर में 4,4,6 जड़ कुल 16 रन ठोके ।
चौथा ओवर करने आये स्टोनिस के ओवर में फिर से फिन एलन ने उन्हें भी नाहिब छोड़ा और चौथे ओवर की पांचवे गेंद पर छक्का जड़ दिया । फिन ने किसी भी गेंदबाज़ के साथ बिना किसी भेदभाव के जमकर कुटाई की और 4 ओवर के समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 56 रन तक पंहुचा दिया ।
स्टार्क को याद रहेगी पहले ओवर की कुटाई

ऑस्ट्रेलिया के सबसे काबिल गेंद बाज के होश फिन एलन ने उड़ा दिए जहाँ पहले ओवर में ही दूसरे गेंद पर मिड ों पर चौका फिर तीसरी गेंद पर लॉन्ग ों पर जबरदस्त छक्का जड़ उन्हें दिन में तारे दिखने का काम एलन ने किया । वहीँ पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर फिर से एलन ने करारा प्रहार करते हुए चौका जड़ा ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉनवे, फिन एलन, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलियाः एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।
विडिओ
New Zealand starts Strong 🔥🏏 Tune in now to watch it LIVE on STARZPLAY: https://t.co/EkKhjLWANX#STARZPLAY #T20WorldCup22 #T20Cricket #T20WC2022 #WorldCup2022 #ICCWorldCup2022 #cricketonSTARZPLAY #T20WorldCuponSTARZPLAY #live #matchhighlights pic.twitter.com/cc7313hdlQ
— Cricket on STARZPLAY (@starzplaymasala) October 22, 2022







