New Zealand vs Australia, 13th Match, Super 12 Group 1: ग्रुप-1 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की उपविजिता टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में रन बनाये । जहाँ जीत के लिए अब ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 201 रन की दरकार है ।
कॉनवे और फिन एलन की तूफानी साझेदारी
कॉनवे और फिन एलन ने न्यूजीलैंड को ताबड़तोड़ शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 56 रन की साझेदारी की। जहाँ फिन एलन ने ऑस्ट्रेलया के गेंदबाज़ों को सेट नहीं होने दिया और जबरदस्त 16 गेंद में 42 रन की पारी खेल उम्दा प्रदर्शन किया । जहाँ कंगारू को अगर अपना वर्चस्व जमाना है तो 201 रन बनाने होंगे । केवल 25 गेंद में दोनों सलामी बल्लेबाज़ ने 56 रन जोड़ दिए ।
कॉनवे की आतिशी पारी

कॉनवे ने 58 गेंद में 92 रनों की कबरदस्त पारी खेली और नाबाद रहे । हालाकिं वे 8 रन से अपने शतक से चुके । जहाँ अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जमाये ।
नीशम और कॉनवे की अहम् साझेदारी
नीशम और कॉनवे के बीच चौथे विकेट के लिए 26 गेंद में 48 रनों की साझेदारी हुई । वहीँ कप्तान विलियम्सन 23 रन बनाकर आउट हुए । नीशम ने 13 गेंद में 26 रन ठोके और हाजेलवुड की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर 200 रन पर पहुँचता ।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ पड़े फीके
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने दो और एडम जंपा ने एक विकेट लिया। जहाँ स्टार्क , कमिंस और स्टोनिस को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी ।
टूटे ये रिकॉर्ड
Big wicket for Australia🔥 Finn Allen out at 42 runs in just 16 balls. Tune in now to watch it LIVE on STARZPLAY: https://t.co/EkKhjLWANX#STARZPLAY #T20WorldCup22 #T20Cricket #T20WC2022 #WorldCup2022 #ICCWorldCup2022 #cricketonSTARZPLAY #T20WorldCuponSTARZPLAY pic.twitter.com/hDQxq7wdog
— Cricket on STARZPLAY (@starzplaymasala) October 22, 2022
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार 200 रन बनाये हैं ।
साल 2021 से अब तक पावर प्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले सूचि में टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जोश हाजेलवुड 25 विकेट के साथ टॉप पर आ गए हैं जहाँ उन्होंने भुवनेस्वर कुमार को पछाड़ दिया है ।







