भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा t20 मुकाबला आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम ने पहले मैच को 62 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत कर इस सीरीज को सील करने मैदान पर उतरी है ।भारत की ओर से कप्तान व शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया इसी बीच मैदान पर बेहद सनसनीखेज घटना घटी जहां सिराज और कुलदीप दोनों ही मैदान में घुसकर अंपायरिंग शुरू कर दी।
Video: कुलदीप सिराज बने अंपायर
These guys 🤣#indvsl pic.twitter.com/3p4T9O4JUV
— vel (@velappan) February 26, 2022
गौरतलब है की 9.5 ओवर में चहल ने चरित असलंका को पगबाधा आउट किया। वहीं असलांका ने डीआरएस की अपील की ।जहां डीआरएस में हॉक आई द्वारा ऐसा प्रतीत हुआ कि गेंद जाकर स्टंपर हिट कर रही थी। वही चहल को विकेट मिली ।
वही इसी बीच कुलदीप और सिराज पानी की बोतल लेकर भारतीय प्लेयर्स के लिए मैदान के अंदर घुसे और वही थर्ड अंपायर की घोषणा के तुरंत उपरांत ही हाथ ऊपर करके अंपायर के पीछे से सिराज और कुलदीप ने बल्लेबाज को आउट करार दिया। इस अद्भुत पल का सभी क्रिकेट प्रेमियों ने मजा एवं लुफ्त लिया ।जहां दोनों ही प्लेयर पिछले दो मैचों से बेंच में बैठे हैं वही मैदान पर इनका यह अंदाज सभी क्रिकेट फैंस को भा रहा है।
कुलदीप- सिराज को पिछले दो मैचों में नहीं मिला है मौका
गौरतलब है कि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दोनों मैचों में जगह नहीं मिली है। हालांकि अगर यह मैच भारतीय टीम जीत लेती है तो कप्तान रोहित शर्मा एवं टीम मैनेजमेंट कुलदीप एवं मोहम्मद सिराज को आखिरी टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया का हिस्सा बना सकते हैं एवं बाकी गेंदबाजों में से हर्षल पटेल और चहल को आराम दे सकता है।
भारतीय टीम पर एक नज़र
रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):
पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दिनेश चांदीमल (डब्ल्यू), दासुन शनाका (सी), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा







