IND vs SL T20: दूसरे T20 में रोहित शर्मा ने नही किया टीम में बदलाव, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में बड़े बदलाव की संभावना, देखें प्लेइंग XI

0
63
views
IND vs SL T20: In the second T20, Rohit Sharma did not change the team, but there is a possibility of major changes in the batting order, see playing XI
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का दूसरा मैच आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले मैच को भारत ने 62 रन से जीतकर पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है । भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है । श्रीलंका के खिलाफ पहले t20 मैच में जिस टीम के साथ भारतीय टीम उतरी थी उसी टीम को दूसरे मैच के लिए भी चुना गया है। हालांकि दूसरे t20 मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं आगे खबर से।

टॉस

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टॉस  के बॉस रहे रोहित शर्मा जहां उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम पहले टी-20 में खेले गए प्लेइंग इलेवन के साथी उतरी है ।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव

गौरतलब है कि सलामी बल्लेबाज की भूमिका में रोहित शर्मा और इशान किशन उतरेंगे वहीं मध्यम क्रम की भूमिका में श्रेयस अय्यर संजू सैमसंग होंगे ।वही फिनिशर की भूमिका में दीपक हुडा एवं जडेजा रहेंगे। गेंदबाजी की बात की जाए तो हर्षित पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह एवं यजुवेंद्र चहल गेंदबाजी करते दिखाई देंगे ।गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा की जगह इस बार संजू सैमसन को पहले प्राथमिकता दी जा सकती है ।हालांकि मेलबर्न में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए रोहित शर्मा ने पहले मुकाबले में रविंद्र जडेजा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पहले उतारा था।

भारतीय प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):

पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दिनेश चांदीमल (डब्ल्यू), दासुन शनाका (सी), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here