IND vs SL 2nd T20I: भारत को जीत के लिए 184 रनों की दरकार, निसंका-शनका की आतिशी पारी, स्कोर कार्ड 

0
109
views
IND vs SL 2nd T20I: India need 184 runs to win, Nisanka-Shanka's fiery innings, score card
PC:Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जा रहा है ।जहां पहले मैच में बुरी तरह हार झेलने के बाद श्रीलंका की टीम दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है ।जहां भारतीय टीम को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 184 रनों की दरकार है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।

श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी

श्रीलंका की ओर से निशंक का एवं गुनातिलका ने पारी की शुरुआत की ,जहां दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े ।निशंका  ने 11 चौके की मदद से 53 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए ।वहीं दूसरी और सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे गुनातिलका ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन जोड़े। आखरी में दासून शनका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली उन्होंने 5 छक्के और दो चौके जड़े।

भारत की गेंदबाजी

भारत की गेंदबाजी बेअसर दिखाई दी, जहाँ हषर्ल पटेल सबसे महंगे साबित हुए । पटेल ने 4 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट चटकाए । विकेटों की बात की जाए तो भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, यजुवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा कुल पांच गेंदबाजों को एक-एक सफलता हाथ लगी।

भारतीय टीम 1-0 से आगे

गौरतलब है कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम ने 62 रनों से मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है ।वहीं इस जीत के साथ भारतीय टीम जहां सीरीज को सील करने के लिए मैदान पर उतरी है। वहीं श्रीलंका के बल्लेबाजों ने यह साफ किया कि वह इतनी आसानी से भारतीय टीम को जीत दर्ज करने नहीं देंगे लिहाजा मैच बेहद रोमांचक हो रहा है।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):

पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दिनेश चांदीमल (डब्ल्यू), दासुन शनाका (सी), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here