भारत श्रीलंका के बीच टेस्ट श्रखला का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है .जहां पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के 252 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने 86 रनों पर अपने 6 विकेट खो दिए हैं। इसे पहले हाई ड्रामा तब घटित हुआ जब मयंक अग्रवाल नो बॉल पर आउट हो गए। एक के बाद अपील, DRS का सिलसिला इस एक गेंद पर हुआ। आगे बात करते हैं आखिर उस एक गेंद की कहानी।
वीडियो मयंक अग्रवाल हुए नो बॉल पर आउट
Appeal for LBW, wanted to go for a referral, Umpire review it was eventually but Run out in mean time, Bizzare way of dismissal #mayankagarwal pic.twitter.com/DH9Do6t4Lz
— Mani sekhar (@Manirat_18) March 12, 2022
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।जहां सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल मैदान पर आये । वहीँ 4 रन के निजी स्कोर पर पारी की दूसरी ओवर में फर्नांडो की गेंद पर मयंक अग्रवाल शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद सीधी पैड पर आ लगी ।
गेंदबाज फर्नांडो के साथ डिक्वेला ने भी अंपायर से अपील की लेकिन अंपायर ने अपील को दरकिनार करके गेंद को नो बॉल करार दिया ।इसी बीच मयंक अग्रवाल बाई रन लेने दूसरी छोर पर दौड़े ।इसी बीच फील्डर जयविक्रमा ने गेंद पकड़कर तेजी से डिक्वेला की ओर फेंका। डिकवेला ने मयंक को रन आउट करने से पहले ही डीआरएस ले लिया। जहां पहले अंपायर ने नो बॉल करार दिया था वही डिकवेला ने डीआरएस ले लिया । हालाकिं इसके बाद उन्होंने बेल्स विकेट के गिरा दिए । यह देख कॉमेंटेटर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस तरह मयंक को नो गेंद पर भी आउट होकर जाना पड़ा ।
रोहित शर्मा ने की अंपायर से अपील
इसके उपरांत रोहित शर्मा ने अंपायर से डेड बॉल करार करने की अपील की, जिसे अंपायर ने खारिज कर मयंक अग्रवाल को आउट दिया। मयंक 4 रन के स्कोर पर आउट हुए।
भारत की पारी
टॉस जीतकर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के आशा के विपरीत कहानी घटित हुई जहां भारतीय टीम 252 रन पर सिमट गई। गनीमत यह रही कि श्रेयस ने शानदार 92 रन तथा ऋषभ पंत ने 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 6 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं ।







