जीत के घोड़े पर सवार भारतीय टीम ने पुणे में भी फतह हासिल की और जीत के घोड़े के साथ अब धर्मशाला जायेगें। जहां चार मुकाबलों में चार जीत के साथ टेबल टॉपर का मुकाबला धर्मशाला में होगा जहां भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जहां पुणे के मैदान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 विकेट से बांग्लादेश को हराया वहीं पोस्ट प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा ने जहां अपने फील्डरों खासकर जडेजा की बड़ाई की वहीं जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच ना मिलकर यह खिताब विराट कोहली को मिला इस पर अपनी टिप्पणी हस्ते हुए देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि सौ आखिर सौ होता है। वह भी जीत में आया गया सौ मायने रखता है । आगे खबर विस्तार से ।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित ने कही यह बात
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा की ” यह जीत शानदार , हमने हालांकि खेल की शुरुआत शानदार नही की।लेकिन गेंदबाजों ने बीच के ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया, फील्डिंग हमारे बेस्ट रही ऐसे मंच पर आप ऐसी ही फील्डिंग के लिए सोचते हो। ये आपके कंट्रोल में होता है। जडेजा ने फील्डिंग और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सौ तो सौ होता है। हार्दिक के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा की वो ठीक हैं लेकिन उन पर हर दिन के हिसाब से नजर बनाई जाएगी। वो टीम का अटूट हिस्सा हैं। देखते हैं उनकी स्तिथि कैसी रहती है बाकी निर्णय के साथ रन नीति कल बनाई जाएगी।
मैच का लेखा जोखा
वर्ल्ड कप का 17 वा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में आयोजित किया गया। मुकाबला में भारतीय टीम ने सात विकेट से बंगलादेश पर जीत दर्ज की । मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाएं। मुकाबले में बांग्लादेश की ओर लिटन दास ने 66 रन की सर्वाधिक पारी खेली ।
वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत की ओर से बुमराह, सिराज और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को एक एक सफलता हाथ लगी। जीत के लिए 257 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ताबड़तोड़ रही।
जहां पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने 40 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और दो छक्के की मदर से 48 रन बनाए तो दूसरी और गिल ने 53 रन की पारी खेली ।वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 97 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और चार चक्के की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली और 48 वां शतक पूरा किया। लोकेश राहुल ने विराट कोहली का बखूबी साथ दिया और 34 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की नजर से 34 रन की पारी खेली।






