वीडियो: 150 KMPH स्पीड वाले अल्जारी जोसेफ की तूफानी बाउंसर से हिला अभिषेक पोरेल का हेलमेट, हेलमेट पर टकराई गेंद तो दौड़े फिजिओ

0
394
views

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, 7th Match :IPL सीजन 16 का 7वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दिल्ली के जबरदस्त मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच में जीत के साथ आगाज करने वाली गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का चुनाव किया है । वहीँ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाये । जहाँ जीत के लिए गुजरात की टीम को 20 ओवर में  163 रन का लक्ष्य है।

वार्नर और पृथ्वी शॉ ने दिया दिल्ली तो तेज शुरुआत

वार्नर और पृथ्वी शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन बनाये गए । जहाँ पावर प्ले में दिल्ली ने 52 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबा खोये । वहीँ वार्नर ने 37 रन बनाये । पृथ्वी शॉ ने 7 रन का योगदान दिया । एक बार फिर से मार्श 4 रन पर आउट हुए ।

सरफराज और अक्षर ने दिखाए अच्छे हाथ

सरफराज ने 34 गेंद में 30 रन की पारी खेली वहीँ अक्षर पटेल ने 22 गेंद में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 36 रन की सर्वाधिक पारी खेली ।

गेंदबाज़ी की बात की जाये तो मोहम्मद शमी और रशीद खान ने 3-3 विकेट हासिल किये वहीँ जोसफ को 2 सफलता हाथ लगी ।

जोसेफ की खतरनाक गेंद पर बचे अभिषेक

Abhishek Porel's helmet shaken by Alzarri Joseph's stormy bouncer with 150 KMPH speed, Physio ran when the ball hit the helmet
PC: IPLT20

11 वे ओवर की पांचवी गेंद पर जोसेफ ने अभिषेक पोरेल के होश उड़ा दिए । जहाँ गेंद सीधी अभिषेक पोरेल के हेलमेट पर लगी इससे पहले अभिषेक पोरेल ने जोसफ की गेंद पर छक्का ठोका था । वहीँ अगली ही गेंद पर जोसफ ने पलटवार करते हुए सीधी बाउंसर गेंद डाली जहाँ गेंद अभिषेक पोरेल के हेलमेट पर लगी यह देख दिल्ली के फिजियो उनकी पास तुरंत भागे । हालाकिं कोई चोट अभिषेक पोरेल को नहीं लगी और वे बाल बाल जोसफ की गेंद पर बचे । जहाँ अभिषेक पोरेल ने 11 गेंद में 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाये । 



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here