वीडियो: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को प्रोत्साहन देने पहुंच गए स्टेडियम, दिखाया शेर दिल कलेजा, वाकिंग स्टिक से चलते आये नज़र 

0
1261
views
Rishabh Pant reached the stadium to encourage Delhi Capitals, showed a lion heart, was seen walking with a walking stick
PC: IPLT20

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, 7th Match : इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 का 7वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच में जीत के साथ आगाज करने वाली गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का चुनाव किया है । वहीँ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत भी दिल्ली की टीम को चीयर करने मैदान पर पहुंचे । जहाँ उनके जज्बे को सलाम ।

आपको बता दें पिछले वर्ष दिसंबर महीने के अंत में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था गनीमत यह रही थी की वे कार से बाहर निकलने में कामयाब हुए थे वहीँ उन्हें काफी चोट के साथ उनकी पैर में फ्रैक्चर हुआ था। जिसके बाद यह पहला मौका था जब वे मैदान पर आये ।

Rishabh Pant reached the stadium to encourage Delhi Capitals, showed a lion heart, was seen walking with a walking stick
PC: IPLT20

सर्जरी के बाद पंत से मिलने युवराज के साथ रैना और हरभजन भी गए थे वहीँ श्षांत ने भी उनकी फोटो साथ में साझा की थी । वहीँ धीरे धीरे वे अपनी रिकवरी प्राप्त कर रहे हैं जहाँ उनके साथ फिजियो लगे हुए हैं ।उनकी गैरमौजूदगी में इस बार दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर को दी गई है । जहाँ पहले मैच में पंत के सम्मान में दिल्ली की टीम अपने डगआउट में उनकी 17 नंबर की जर्सी  तंग दी थी । वहीँ उनके मैदान पर आने से दिल्ली का जोश दुगुना होता दिखाई देगा ।

आईपीएल में ऋषभ पंत ने कुल 98 मैच में 2838 रन बनाये हैं । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 147.9 का रहा है । जहाँ उनके नाम 1 शतक और 15 अर्धशतक आईपीएल में है । वहीँ उनका मैदान पर आना बड़ी बात है । उनके आने से टीम का मनोबल बढ़ता नज़र आयेगा .



VIDEO 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here