वीडियो: मार्कवुड ने 152 किमी की रॉकेट रफ्तार गेंद पर उड़ाया उस्मान ख्वाजा की विकेट की धज्जियां, खुला रह गया ख्वाजा का मुँह

0
313
views
AUSVSENG: Markwood blasted Usman Khawaja's wicket on a 152 km rocket speed ball
PC: ENGLAND CRICKET

England vs Australia, 3rd Test: एशेज सिरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। जहां इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।  लंच के खेल समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं वही ऑस्ट्रेलिया के टॉप 4 बल्लेबाज पैवेलियन का रास्ता नाप चुके हैं। एशेज टेस्ट की पांच मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 की बढ़त बनाए हुए है . वहीँ  इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत कर वापसी करने की दरकार होगी. वहीँ  इस मुकाबले में मार्क वुड ने  जबरदस्त धारदार गेंदबाजी की जहां तक उन्होंने अपने फेज स्पेल में  6 ओवर में 8 रन देकर एक बड़ी सफलता उस्मान ख्वाजा के रूप में हासिल की।

लंच तक का लेखा-जोखा

लीड्स के मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टॉप 4 बल्लेबाज पैवेलियन वापस लौट चुके हैं ,जहां डेविड वार्नर 4 रन, उस्मान ख्वाजा 13 रन लबुशेन  21 रन और स्टीव स्मिथ 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं ।वहीं मार्क वुड ने धारदार गेंदबाजी करते हुए लंच तक एक विकेट हासिल किया वहीं वोक्स  को भी एक सफलता हासिल भी ब्रॉड ने दो विकेट चटकाए।

मार्क वुड की धारदार गेंदबाजी

मार्क वुड ने लंच तक अपने पहले स्पैल में 6 ओवर में 3 मेडन फेंके एवं केवल 8 रन देकर एक बड़ा विकेट गया जहां उन्होंने उस्मान ख्वाजा को 13 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जब तक उस्मान ख्वाजा को समझ पाते तब तक उनका विकेट गिर चुका था।

AUSVSENG: Markwood blasted Usman Khawaja's wicket on a 152 km rocket speed ball
PC: ENGLAND CRICKET

13 ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड की जबरदस्त लेंथ डिलीवरी पर उस्मान ख्वाजा क्लीन बोल्ड हो गये, जहां गेंद की रफ्तार की बात की जाए तो 152 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही गेंद कब विकेट की धज्जियां उड़ाकर लेकर चले गए उस्मान ख्वाजा को पता नहीं चला ।जहां विकेट गिरने के बाद वे हक्के बक्के नजर आए उस्मान ख्वाजा ने 37 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 13 रन बनाए वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम लंच तक खबर लिखे जाने तक 26 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 91 रन बना चुकी है।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here