भारती टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट वनडे और टी 20 सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 12 जुलाई से 16 जुलाई तक डोमिनिका में खेला जाएगा। जहाँ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत के सुपर स्टार बल्लेबाज अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे वहीं भारतीय टीम पहले ही वेस्टइंडीज के सरजमी पर पहुंच चुके हैं ,जहां अभ्यास और नेट सेशन का सिलसिला जारी है ।जहां सभी स्टार प्लेयर नेट सेशन पर जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर मुख्य मुकाबले से पहले पिच से अभ्यस्त होना चाह रहे हैं । इसी कड़ी में अभ्यास मुकाबले में जयदेव उनादकट ने विराट कोहली को आउट स्विंग गेंद पर अपना शिकार बनाया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
मुख्य मुकाबले से पहले 2 दिन का अभ्यास मैच जारी
भारतीय टीम अपने पूरे स्क्वाड के साथ बारबाडोस पहुंच चुकी है जहां दो मैच की अभ्यास मैच खेले जाएंगे इसके बाद मुख्य मुकाबला 12 जुलाई से डोमिनिका के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इस मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम सर गैरी फील्ड सोबर्स से मिले जहां प्लेयर्स के साथ उनका फोटो सेशन भी हुआ।
विराट कोहली को जयदेव ने किया आउट

बारबाडोस में खेले जा रहे दो दिन के अभ्यास मैच में जयदेव की आउट स्विंग का शिकार विराट कोहली हुए जहां एक बार फिर बाहर जाती गेंद पर विराट कोहली का कैच स्लीप में लपका गया। जहां यह भारत के लिए यह बड़ी चिंता का कारण बन सकता है। जहां आउट स्विंग विराट की पहले भी बड़ी कमजोरी बनकर उभरी थी।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से 16 जुलाई तक पहला टेस्ट मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर आयोजित किया जाएगा वहीं दूसरा टेस्ट मुकाबला 20 जुलाई से 24 जुलाई तक ट्रेन नीडेड के क्वींस पार्क ओवल पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेला जाएगा।
वीडियो
Virat Kohli’s dismissal in the practice match in Barbados today. Jaydev Unadkat claimed his wicket. #WIvIND
Video courtesy: Vimal Kumar pic.twitter.com/MBeig4ejcl
— 𐍃𐌵𐌱𐌷𐌻𐌽𐌺𐌻𐍂 (@Suvhu0854) July 6, 2023







