अशोक डिंडा लाइव मैच में लगे जोर जोर से चीखने, डिंडा का दर्द बना मोहम्मद कैफ की मुस्कुराहट की वजह, जानिए वजह

0
92
views
Ashok Dinda screaming loudly in live match, Dinda's pain became the reason for Mohammad Kaif's smile, know the reason
Pc: Twitter

इंडिया महाराज और वर्ल्ड जायंट्स के बीच रोमांचक मैच दिलों की धड़कनों को बढ़ा देने वाला रहा। जहां इस रोमांचक मैच में इंडिया महाराज ने 6 विकट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान ऐसा भी समय आया जब अशोक डिंडा अचानक दर्द से चीखने लगे और उसके ठीक बाद मोहम्मद कैफ मुस्कुराते नजर आए। जिसकी वजह बेहद खास रही। इस पहले वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाई जिसके जवाब में इंडिया महाराज ने इस बड़े लक्ष्य को बौना बनाते हुए 8 गेंद बाकी रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।

श्रीसंत की हुई जबरदस्त कुटाई

Ashok Dinda screaming loudly in live match, Dinda's pain became the reason for Mohammad Kaif's smile, know the reason
PC: Twitter

श्रीसंत एक बार फिर मैदान पर नजर आए जहां उन्होंने कुछ गेंद जबरदस्त फेकी लेकिन भाग्य का सहारा उन्हें नहीं मिला।  फेक गए 3 ओवर में उन्होंने 46 रन दिए जहां उनकी इकॉनोमी 15.30 की रही। एक ओवर में रामदीन ने उन्होंने 5 चौके भी जड़े। केविन ओ ब्रायन ने बाबा रामदीन ने 42 एवं थिसारा परेरा ने 23 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

सहवाग ने दिखाया पुराना अंदाज को तन्मय और पठान ब्रदर्स ने मचाया धमाल

Ashok Dinda screaming loudly in live match, Dinda's pain became the reason for Mohammad Kaif's smile, know the reason
Pc: Twitter

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने पारी की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ अपनी मंशा जाहिर कर दी। वहीं पहले ओवर की पांचवीं गेंद को ऑफ साइड की दिशा में छक्के जड़ने की मंशा से कट शॉट जड़ा लेकिन गेंद को टैबू ने कैच को पकड़ा। वहीं पार्थिव पटेल ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन की तेज पारी खेली।

इसके बाद तन्मय ने जबरदस्त वापसी इंडिया को दिलाई और 39 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। यूसुफ पठान ने 35 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए वहीं इरफान पठान पहले से ही सेट होकर आए लग रहे थे तन्मय के आउट होने बाद 9 गेंद पर 20 रन बनाकर इरफान पठान ने भारतीय टीम को जीत दिलाई। इसके पहले तन्मय और यूसुफ की शतकीय साझेदारी और गेंद बाजी में पंजाब सिंह के 5 विकेट हॉल ने भारत की जीत मुकमल की।

अशोक डिंडा दर्द से चीखते आए नजर

Ashok Dinda screaming loudly in live match, Dinda's pain became the reason for Mohammad Kaif's smile, know the reason
PC: Twitter

अशोक डिंडा अपने स्पेल की तीसरे ओवर की चौथी गेंद फेक रहे थे अचानक वे चीखने लगे जहां उन्होंने इसे पहले 2 छक्के इस ओवर में लुटा चुके थे। अचानक उन्हें चीखता देख प्लेयर्स भी अचंभित हुए । जहां उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की और क्रैंप महसूस किया। वहीं उनकी ओवर के बचे 2 गेंद को करवाने मोहम्मद कैफ आए।

Ashok Dinda screaming loudly in live match, Dinda's pain became the reason for Mohammad Kaif's smile, know the reason
Pc: Twitter

कैफ ने डिंडा के बचे 2 गेंद को करवाने की ठानी और पहली ही गेंद पर कैफ ने थिसारा परेरा को डाली तो उन्होंने इसे सीमा पार 6 रन के लिए भेज दिए और कैफ पर दवाब बनाने की कोशिश की वहीं। कैफ ने अगली ही गेंद पर अवाना ने जबरदस्त कैच पकड़ कर थिसारा परेरा को 23 रन पर आउट किया। जहां डिंडा का दर्द भरा ओवर कैफ ने विकेट लेकर खुशी में बदल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here