Maharashtra vs Assam, 2nd semi final:महाराष्ट्र और असम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां इस नॉकआउट मुकाबले में असम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्वार्टर फाइनल में दोहरा शतक जड़ चुके महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज ने एक बार फिर से शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 168 रन ठोके। जाओ उन्होंने असम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। ऋतुराज गायकवाड ने 126 गेंदों पर 18 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाए वहीं अंकित ने भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और आठ नौ गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 110 रन की आतिशी पारी खेली।
ऋतुराज गायकवाड ( Ruturaj Gaikwad )का जबरदस्त प्रदर्शन

ऋतुराज गायकवाड ने 133 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और 6 छक्के की मदद से 126 गेंदों पर 168 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड ने अपना शतक 88 गेंदों पर पूरा किया जहां उन्होंने उस समय तक 11 चौके और 3 छक्के जड़े थे। जाई बा फिर से ऋतुराज ने साबित किया कि क्यों इतने आतिशी बल्लेबाज है जहां उन्होंने सबके गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और ताबड़तोड़ रन बरसाए।
असम की ओर से मुख्तार हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं रजाउद्दीन ,रियान पराग और अभिनव चौधरी को एक-एक सफलता मिली।
ऋतुराज का इस वर्ष (2022)विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन(Ruturaj Gaikwad in last 9 Vijay Hazare innings)
1)136 (112).2) – 154* (143). 3)- 124 (129).4) – 21 (18). 5)- 168 (132).6) – 124* (123). 7)- 40 (42).8) – 220* (149). 9)- 168 (126).
टूटा ये रिकॉर्ड
ऋतुराज विजय हजारे ट्रॉफी के दो लगातार नॉक आउट मुकाबले में 200+ और 150+ रन बनाने वाले पहले कप्तान बने। जहां इससे पहले यह कारनामा कोई भी महाराष्ट्र का कप्तान नहीं कर पाया है।







