भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच टेस्ट मैच के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 219 रनों पर सिमट गई ।वहीं जीत के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 220 रनों का लक्ष्य मिला है वहीं भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और 51 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से श्रेयस की बहुमूल्य 49 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवर में 104 रनों पर 1 विकेट खो चुकी है। जहां एकमात्र सफलता भारतीय टीम को उमरान मलिक ने अपनी सनसनीखेज तेज गेंदबाजी से दिलाई।
उमरान मलिक ने दिलाई भारतीय टीम को पहली सफलता
जीत के लिए 220 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद शानदार की।जहां फिन एलेन और कन्वे में के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई गई।

जहां फिन एलेन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। जहां उन्होंने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। न्यूजीलैंड पारी के 17 ओवर में भारतीय टीम को पहली सफलता उमरान मलिक ने दिलाई जिन्होंने फिन एलेन को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट करवा कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
उमरान ने किया फिन एलेन को आउट

उमरान मलिक के 17 वें ओवर की पहली गेंद पर फिन एलेन ने जबरदस्त शॉट खेलते हुए लेग साइड की दिशा में चौका जड़ा । जहां उमरान थोड़ा दिशा से भटके इसके ठीक बाद 17 वें ओवर की तीसरी गेंद उमरान ने शॉट लेंथ की डाली जिसे स्लाइस करने के चक्कर में कवर की दिशा में चुस्त और मुस्तैद खड़े सूर्यकुमार यादव ने बिना किसी गलती के सामने की ओर डाइव लगाकर कैच को पूरा कर फिन एलन को चलता किया।
विडियो
make the most of this 🌧️ break by enjoying the video of Umran’s breakthrough!
Stay tuned to Prime Video for further updates from the 3rd #NZvIND ODI.#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/2yNHKUBruS
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 30, 2022
;







