जडेजा बने CSK के नए कप्तान, धोनी ने अचानक छोड़ी कप्तानी, धोनी के IPL में बतौर कप्तान आंकड़े देखें

0
171
views
Jadeja became the new captain of CSK, Dhoni abruptly left the captaincy, see Dhoni's figures as captain in IPL
PC: CSK/Twitter

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज प्लेयर और कप्तान रहे धोनी इस साल 2022 में खेले जाने वाले आईपीएल में कप्तान की भूमिका में नहीं देखेंगे। अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से यह जिम्मेदारी रवि रविंद्र जडेजा को दी गई है ।जिस की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

हालांकि या फैंस के लिए बड़ी धक्के वाली बात है जहां सभी फैंस बेहद मायूस है, हालांकि रविंद्र जडेजा भी सभी के चहेते हैं लेकिन धोनी के कप्तानी पद को छोड़ देने के उपरांत सारे फैंस आहत हैं।  आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को बुलंदी पर पहुंचाने वाले धोनी अब सीएसके के कप्तान के रूप में नहीं दिखेंगे, जिसकी ठेस सभी क्रिकेट फैंस को पहुंची है ।

हालांकि अभी कयास यह भी  लगाई जा रही है कि अगर ऐसा हुआ तो धोनी शायद इस सीजन के उपरांत आईपीएल में भी नहीं देखेंगे ।लिहाजा यह सीजन धोनी और उनके फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है आगे बात करते हैं महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल क्या करो कि इसकी जानकारी आगे दी गई है।

बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल के आंकड़े

बता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब का हकदार बनाया है अगर उनकी कप्तानी की बात की जाए तो आईपीएल इतिहास में कुछ चुनिंदा बेहद सफल कप्तानों की श्रेणी में महेंद्र सिंह धोनी का नाम टॉप  पर आता है।

वही आईपीएल में बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 204 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 121 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दर्ज कराई है ।वहीं 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बेनतीजा घोषित रहा है। वहीं विनिंग परसेंटेज की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल विनिंग प्रतिशत 59.60 का रहा है।

चार बार धोनी की कप्तानी में जीता आईपीएल का ट्रॉफी

बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल इतिहास में कुल 4 बार आईपीएल जिताने में बड़ी अहम भूमिका अदा की है ।वहीं 9 बार चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में प्रवेश महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिला है । आपको बता दें कि इस साल महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की तरफ से और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली की कप्तानी की भूमिका में इस बार नजर नहीं आएंगे।

क्या आप धोनी के इस फैसले से खुश हैं? दें अपनी राय

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here