IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी 2 कैच पकड़ने के साथ करेगें ये महा रिकॉर्ड अपने नाम, इस स्पेशल क्लब में होंगे शामिल

0
82
views
IPL 2022: Mahendra Singh Dhoni will make this great record with 2 catches, will be included in this special club
PC: IPLT20/Twitter

2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में 26 मार्च को खेला जाएगा । जहां चेन्नई सुपर किंग्स मैं अब धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज  खेलते नजर आएंगे, वहीं बतौर कप्तान धोनी ने अपनी जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा को सौंप दी है वही पहले ही मैच में महेंद्र सिंह धोनी दो कैच पकड़ने के साथ t20 में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

चेन्नई सुपरकिंग्स बदल गया कप्तान जडेजा होंगे सीएसके के नए कप्तान

रिकॉर्ड की बात की जाए तो उसे पहले यह आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार खिताबी जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब केवल विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा होंगे। वहीं अब कप्तानी का कार्यभार रविंद्र जडेजा संभालते नजर आएंगे।

रिकॉर्ड की बात की जाए ट्वेंटी-20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने कोई 198 कैच पकड़े हैं, जहां दो कैच पकड़ने के साथ ही वह अपने कैचों का दोहरा शतक पूरा करेंगे ।वही पोलार्ड, ब्रावो, मिलर जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 200 + से कैच पकड़े हैं उनके स्पेशल क्लब का हिस्सा बन जाएंगे ।.वही करने के साथ महेंद्र सिंह धोनी 200 से अधिक करने वाले विश्व के चौथे प्लेयर बन जाएंगे । गौरतलब है कि धोनी ने t20 क्रिकेट में 198 कैच में से 193 कैच बतौर विकेटकीपर पकड़े हैं।

बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड धोनी के नाम

गौरतलब है कि बतौर विकेटकीपर 193 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है ।t20 क्रिकेट में वही अगर धोनी 7 और कैच पकड़ लेते हैं तो वह t20 क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। गौरतलब है कि धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 85 लगातार मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड कायम किया था ।वहीं अब यह भार रविंद्र जडेजा को दे दिया गया है ।कप्तानों की बात की जाए तो गौतम गंभीर ने कोलकाता की ओर से 107 मैचों में लगातार कप्तानी करने का रिकॉर्ड कायम किया था।

आईपीएल में धोनी का रिकॉर्ड

आईपीएल में धोनी ने कुल 220 मैच में 4746 रन 39.55 के औसत से बनाये हैं । जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन का रहा है । वहीँ आपको बता दें की धोनी ने कुल 23 अर्धशतक आईपीएल में जड़े हैं । आईपीएल में धोनी ने कुल 325 चौके और 219 छक्के लगाए हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here