हाल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में नाबाद 175 रनों की नाबाद पारी और शानदार गेंदबाजी करने वाले रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग का नया कप्तान घोषित किया गया, जहां महेंद्र सिंह धोनी ने बड़े कूल अंदाज से कप्तानी पद का कार्यभार जडेजा को सौंप दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जारी के बयान
📑 Official Statement 📑#WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni @imjadeja
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स में औपचारिक घोषणा की कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी को किसी अन्य प्लेयर को सौंपने की पेशकश की है वहीं इसके लिए उन्होंने रविंद्र जडेजा को चुना है गौरतलब है कि साल 2012 से बाएं हाथ के धुरंधर हरफनमौला ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का अटूट हिस्सा रहे हैं वही रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग की ओर से कप्तानी करने वाले केवल तीसरे प्लेयर होंगे।
IPL 2022 में धोनी नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा होंगे नए कप्तान
26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के महाकुंभ में CSK के नये कॅप्टन जडेजा होंगे । जहाँ अब उद्घाटन मैच में बतौर कप्तान टॉस के लिए धोनी की जगह अब रविंद्र जडेजा जाएंगे, जिसकी औपचारिक पुष्टि सीएसके की ऑफिशियल वेबसाइट पर कर दी गई है। धोनी ने यह निर्णय लेते हुए सीएसके का नेतृत्व रविंद्र जडेजा को सौंपा है ।गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने मोईन अली, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज और धोनी इन चार को ही रिटेन किया था।
सीएसके ने धोनी से अधिक जडेजा को पैसे देकर किया था रिटेन
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड की राशि देकर रविंद्र जडेजा को अपनी टीम में रिटेन किया था। वहीं धोनी पर चेन्नई सुपर किंग को 12 करोड़ों पर खर्च ने पड़े थे। हमेशा अपने शांत अंदाज और प्रोसेस पर विश्वास करने वाले धोनी ने अचानक इस फैसले से सनसनी फैला दी है, जहां सोशल मीडिया पर काफी फैन आहत है। वहीं कुछ लोग इसे सही समय पर सही परिवर्तन बता रहे हैं।
आईपीएल में धोनी का बतौर कप्तान रिकॉर्ड
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई को कुल 4 बार खिताब का हक़दार बनाया है ।वही बतौर कप्तान आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 204 मैचों में सीएसके का नेतृत्व किया है, जिसमें 121 मैचों में सीएसके को जीत मिली है, वहीं 82 मैचों में चेन्नई सुपर किंग को हार का सामना करना पड़ा है।







