आईपीएल 2022 का 54 वा मुकाबला हैदराबाद और बैंगलोर के बीच वानखेडे स्टेडियम मुंबई में खेला गया। जहां डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 125 रनों पर ढेर हो गई । इस तरह से मैच को 67 रनों से जीतकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को और मजबूत किया है।
शुरुआती झटके के बाद डुप्लेसी की कप्तानी पारी
विराट कोहली के 0 रन पर गोल्डन डक पर आउट होने के बाद डुप्लेसी न कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन बनाए। डुप्लेसी का यह आईपीएल में 25 वा अर्धशतकीय पारी था।
फाफ डु प्लेसिस और रजत के बीच में शतकीय साझेदारी

विराट कोहली के जल्दी आउट हो जाने के उपरांत डुप्लेसिस का साथ देने आए रजत पाटीदार और फाफ डु प्लेसिस के बीच 73 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी हुई।
मैक्सवेल का भी बल्ला बोला
मैक्सवेल ने भी 24 गेंदों पर 33 रन बनाए, उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो शानदार छक्के में जड़े।
कार्तिक की लाजवाब पारी
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना है दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और फिनिशर की शानदार भूमिका अदा की, जहां उन्होंने सनराइज हैदराबाद के गेंदबाजों को दबाव में डाला और आखरी के 8 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 190 रनों के पार पहुंचाया। कार्तिक के धमाकेदार पारी में सनराइज हैदराबाद के बल्लेबाजों पर मनोवैज्ञानिक दबाव जरूर बनाया।
हैदराबाद की ओर से सूचित ने दो विकेट तथा कार्तिक त्यागी ने एक सफलता अर्जित की।विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई से हैदराबाद की टीम का पहला विकेट के विलियमसन के रूप में गिरा, जहाँ वे डायमंड डक का शिकार बने ।वही पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। अभिषेक शर्मा भी 0 रन पर मैक्सवेल द्वारा बोल्ड किए गए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और छह चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए ।उनका विकेट हेजलवुड ने लिया ।आईपीएल में राहुल त्रिपाठी ने अपना नौवां अर्धशतकीय पारी पूरा किया। एडन मारक्रम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए, 21 रन के स्कोर पर हंसरंगा द्वारा कोहली के हाथों कैच हुए। निकोल्स पूरन 19 रन बनाकर आउट हुए। 8 प्लेयर ऐसे भी रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा भी प्राप्त नहीं किया।
हंसरंगा की शानदार गेंदबाजी
हसरांगा ने चार ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट चटकाए ।ऐसा भी वक्त आया जब हैट्रिक पर थे लेकिन इसमें वे कामयाब नहीं हो पाए। हसरंगा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और रॉयल चैलेंजर्स की जीत पर मोहर लगा दी। इस जीत के बाद प्लेऑफ की उम्मीद बैंगलोर की बढ़ती हुई नज़र आ रही है ।
टूटे ये रिकॉर्ड
1)आईपीएल में SRH के खिलाफ सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से )
77 रन – सीएसके, 2013
72 रन – पंजाब, 2014
67 रन – आरसीबी, 2022*
2)आरसीबी के लिए आईपीएल में 5 विकेट हॉल
5/5 – कुंबले
5/18 – हसरंगा*
5/25 – उनादकट
5/27 – हर्षल
3)आईपीएल 2022 में कप्तानों द्वारा डायमंड डक:
राहुल बनाम केकेआर (2022)
विलियमसन बनाम आरसीबी (2022)*
4)आईपीएल में यह छठी बार था जब विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार बने ।
5)आईपीएल 2022 में यह तीसरा मौक था जब विराट गोल्डन डक का शिकार बने ।
6)आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए विदेशी गेंदबाजों द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट :-
21* (अब तक) – 2022 में वनिन्दु हसरंगा
20 – 2015 में मिशेल स्टार्क
7) आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर :-
39 – एमएस धोनी
33* – दिनेश कार्तिक
अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव

जीत के साथ RCB की ताम चौथे स्थान पर आ गई है । इस जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में आगे निकलती नज़र आ रही है ।SRH के इस हार के बाद सिर्फ 10 अंक के साथ छठे स्थान पर फिसल कर चली गई है ।







