अपने स्विच हिट के लिए मशहूर बेंगलुरु के आतिशी बल्लेबाज मैक्सवेल ने एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्विच का प्रदर्शन किया ।जहां उन्होंने अपनी पारी में 24 गेंदों का सामना करते हुए 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली उन्होंने अपनी पारी में तीन शानदार चौके एवं दो गगनचुंबी छक्का भी जड़ा । 13 वे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने जगजीत सूचित को रिमांड पर लेते हुए 94 मीटर छक्का ज्यादा जहाँ उन्होंने स्विच हिट में 6 रन अर्जित किया । आगे खबर थोड़ी विस्तार से।
IPL के 54वें मैच में RCB ने SRH को एकतरफा मुकाबला करते हुए 67 रन से रौंद दिया है । टॉस जीतकर रकब की ओर से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आये विराट और डुप्लेसिस की जोड़ी बेहद कम समय के लिए मैदान पर रह पाई । जहाँ मैच की पहली ही गेंद पर विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए ।
इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये रजत ने डुप्लेसिस का साथ निभाया और फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 गेंद में 105 रन की साझेदारी हुई।
कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 50 गेंद में सर्वाधिक 73 रन बनाये । रजत पाटीदार ने 48 रन का योगदान किया । मैक्सवेल ने 24 गेंद में आतिशी 33 रन की पारी खेली आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने कहर बरपाया और केवल 8 गेंद में 30 रन थोक दिए। 20वें ओवर में तो दिनेश ने गियर चेंज करते हुए 3 छक्का और 1 चौका जड़ा ।
SRH के लिए सर्वाधिक विकेट सुचित ने चटकाए जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 30 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को चलता किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम का आगाज बेहद ख़राब रहा जहाँ पहले ही ओवर में विलियम्सन और अभिषेक शर्मा आउट हुए । पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान केन विलियमसन रन होकर गोल्डन डक का शिकार बने ।। शाहबाज अहमद के डायरेक्ट थ्रो ने उनका काम तमाम किया मार्करम 27 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए ।बेंगलुरु की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट चटकाए ।राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंद में 58 रन बनाये 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की टीम 19.2 ओवर में 125 रन पर सिमट गई।
13वे ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने जड़ा स्विच हिट
— Jeny (@AlieJeny) May 8, 2022
जगदीश सूचित ने मैक्सवेल को 13 वे ओवर की आखिरी गेंद को लेग स्टंप पर डालकर बचना चाहा । वहीँ पहले से ही मैक्सवेल अपनी पोजीशन लेकर तैयार थे और तुरंत बाएं घुटने पर बैठकर प्रॉपर लेफ्ट हैंड शॉट जड़ दिया । जहाँ गेंद उड़ती हुई डीप पॉइंट की तरफ गई जहाँ उसकी ऊचाई 94 मिटेर की दर्ज की गई ।







