India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। जहाँ इस मुकाबला में श्रीलंका को भारत ने 4 विकेट से रौंदा । पहले मैच को भारत ने शानदार अंदाज़ में 67 रन से जीता और फिर दूसरे मैच को भारत ने 4 विकेट से जीता । इस सीरीज को भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल के साथ सीरीज पर कब्ज़ा किया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई। डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो ने सर्वाधिक (50) रन की पारी खेली । वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी टीम इंडिया ने 43.2 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को जीत लिया ।
सिराज- कुलदीप का धमाल

चहल की जगह आये भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने धमाल किया जहाँ उन्होंने एक के बाद 3 विकेट हासिल कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी । तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाने के बाद श्रीलंका के आखिरी 2 विकेट 2 गेंद पर चटकाए , जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को 2 सफलताएं मिलीं।
लोकेश राहुल की सयम भरी पारी
आपको बता दें की भारत ने अपने तीन बड़े विकेट 62 रन पर खो दिए थे जहाँ रोहित शर्मा (17) , शुभमण (21) और विराट कोहली 4 रन पर आउट हो चुके थे । वहीँ लोकेश राहुल ने आने के साथ पारी को संभाला हालाकिं उन्होंने 60 डॉट गेंद खेली लेकिन उन्होंने 103 गेंद में 64 रन की पारी खेली और अंत तक क्रिच पर जमे रहे । वहीँ हार्दिक ने 36 रन का योगदान दिया वहीँ अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली । वहीँ विनिंग शॉट कुलदीप ने जड़ा ।
हार्दिक और राहुल के बीच हुई जबरदस्त साझेदारी
हार्दिक और लोकेश राहुल के बीच बेहद अहम् 75 रन की साझेदारी 124 गेंद पर हुई । जहाँ लोकेश राहुल ने दवाब को सोखा और विकेट को बचाकर रखा और टीम को मजबूती देते हुए दीवार बन खड़े रहे ।
मैन ऑफ द मैच

कुलदीप यादव को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 3 विकेट हासिल किये जिसके लिए उन्हें की राशि दी गई ।
26 साल से रिकॉर्ड है कायम
भारतीय टीम ने श्रीलंका को लगातार 10वीं वनडे सीरीज में हराया है। वहीँ भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका पर लगातार 15 वीं जीत है ।पिछले 26 साल से श्रीलंका की टीम भारत को नहीं हरा पाई है जहाँ 1997 में भारत को श्रीलंका से आखिरी हार झेलनी पड़ी थी ।







