भारत- श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच इडेन गार्डन स्टेडियम में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदकर सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल करने के साथ सीरीज परकब्जा भी का लिया । वही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान साल 2023 में अपनी पहली सीरीज में जीत हासिल की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 216 रन पर सिमट गई । , जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने लक्ष्य को 43.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। आगे बात करते हैं मैन ऑफ द मैच एवं उन खिलाड़ियों को जो कि इस मैच में हुए मालामाल।
मैन ऑफ द मैच
For his impressive performance with the ball, @imkuldeep18 gets the Player of the Match award as #TeamIndia register a 4⃣-wicket victory in the second #INDvSL ODI 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/jm3ulz5Yr1 @mastercardindia pic.twitter.com/jrSGU8JrB7
— BCCI (@BCCI) January 12, 2023
इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।जहां कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट चटकाए वहीं अपनी वेरिएशन से उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया। जिसके लिए 1 लाख की धन राशि दी गई ।
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच
भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच के वार्ड से नवाजा गया जहां। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट 5.4 ओवर में 30 रन देकर हासिल किये ।
एसीसी ट्रस्टेड प्लेयर अवार्ड
एसीसी ट्रस्टेड प्लेयर अवॉर्ड लोकेश राहुल को दिया गया। उन्होंने 64 रन की पारी खेलने के साथ ही पहले श्रेयस के साथ 24 रन की साझेदारी , उसके बाद हार्दिक के साथ 75 रन और फिर अक्षर के साथ 30 रन की पार्टनरशिप के साथ अंत में कुलदीप यादव के साथ 23 गेंद में 28 रन की साझेदारी निभाते हुए भारत को जीत दिलाई ।
सीरीज

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में 2 -0 से बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी मैच में रोहित ब्रिगेड जीत के साथ श्रीलंका को सपुडा साफ कर पाता है या नहीं।भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10वीं सीरीज को अपने नाम कर लिया है।







