भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद में खेला जा रहा है । हाल में ही घेरलू मैदान पर श्रीलंका को वनडे सीरीज में रौंदने के बाद भारतीय टीम का गला निशाना न्यूजीलैंड को परास्त करने की होगी । जहां पाकिस्तान को 2-1 से वनडे सीरीज में रौंदने वाली न्यूजीलैंड को हलके में लेने की गलती इंडिया नहीं करेगी । वहीँ रोहित शर्मा ने 2 छक्के जड़ सिक्सर किंग का ख़िताब अपने नाम कर लिया है । जहाँ 2 छक्के के साथ उन्होंने धोनी के छक्के की रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।
भारत ने जीता टॉस
बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच को देखते हुए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है । भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के तीन मुकाबले 18 जनवरी से 24 जनवरी में आयोजित किये जायेगें , जहाँ सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद, दूसरा वनडे 21 जनवरी को रायपुर और तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदोर में आयोजित किया जायेगा । वहीँ इस मैच में
रोहित और शुभमन गिल ने की पारी की शुरुआत
भारत की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की । जहाँ इस हिट जोड़ी पर सब की नज़र बनी थी । वही टीम इंडिया को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जहाँ वे 34 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया को पहला झटका र 60 रन पर लगा ।
रोहित ने तोड़ी धोनी का रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हुए। जहाँ गेंदबाज़ ब्लेयर टेकनर ने मिचेल के हाथों उन्हें कैच कराया। रोहित शर्मा ने 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली । वहीँ वे भरा की ओर से वनडे में सर्वाधिक 125 छक्के ठोकने वाले पहले भी बन चुके हैं । जहाँ इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था । जहाँ धोनी ने वनडे में 123 छक्के जड़े थे ।
रोहित शर्मा ने भारत में सबसे अधिक एकदिवसीय छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। भारत में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के:-
रोहित – 125*
धोनी – 123
सचिन – 71
कोहली – 66
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर







