वीडियो: “विराट का कवर ड्राइव नहीं देखा तो क्या देखा”, ट्रेडमार्क शॉट खेल विराट कोहली ने जीता फैंस का दिल

0
38
views
pc: twitter

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर जीतकरल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। जहाँ रोहित शर्माक और शुभमन गिल ने ठोस शुरुआत दिलाई । हालाकिं रोहित शर्मा के 34 रन पर आउट होने के बाद इन फॉर्म बल्लेबाज़ विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद फैंस कर रहे थे लेकिन एक जबरदस्त कवर ड्राइव लगाने के बाद विराट कोहली सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हुई । हालाकिं जिस अंदाज़ से पहले उन्होंने जबरदस्त कवर ड्राइव क्लासिक शॉट खेला, उन्होंने फैंस को विंटेज कोहली की याद दिला दी ।

रोहित शर्मा और शुभमन ने की ठोस शुरुआत

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और अपने इस निर्णय का न्याय भी किया । जहाँ उन्होंने   शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 73 बॉल पर 60 रन की जोड़ लिए। हालाकिं अच्छे लय में लग रहे रोहित शर्मा 38 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुए।

विराट जल्दी हुए आउट

कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद नंबर 3 पर विराट कोहली  उतरे । जहाँ उन्होंने  कवर ड्राइव लगाकर चौका बटोरा और यह बता दिया की वे इस बार भी बड़े स्कोर पर नज़रे बनाये हुए हैं । लेकिन महज 8 रन बनाकर विराट  कोहली  सेंटनर का शिकार बने । हालाँकि अपने ट्रेड मार्क कवर ड्राइव के क्लासिक शॉट खेल उन्होंने दिल जीता ।

15 वे ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने अपने पुराने अंदाज़ में कवर ड्राइव लगाया जहाँ हेनरी शिपली की गेंद पर उन्होंने जबरदस्त चौका कवर ड्राइव लगाकर अर्जित किया । जहाँ गेंदबाज़ हेनरी शिपली भी इस शॉट को देखते नज़र आये । खबर लिखे जाने तक सूर्यकुमार और शुभमन गिल मैदान पर हैं और 23 ओवर में भारत ने 144 पर 3 विकेट खो दिए हैं । जहाँ रोहित , विराट और ईशान किशन 5 रन पर आउट हो चुके हैं ।

भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here