हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आयोजित किया गया है । जहाँ भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । जहाँ भारत के रन मशीन के नाम से जाने वाले प्लेयर विराट कोहली सस्ते में आउट हुए । जहाँ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद फैशन कर रहे थे लेकिन न्यूजीलैंड के प्लेयर सेंटनर ने विराट को 8 रन पर आउट कर बड़ा झटका दे दिया है । इससे पहले 34 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा आउट हुए थे ।
भारतीय ओपनर्स ने फिर दिखाया दम
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने के फैसला के साथ ओपनर शुभमन गिल के साथ मैदान पर उतरे और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 73 बॉल पर 60 रन की साझेदारी हुई । रोहित शर्मा 38 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन ने वनडे में अपना तीसरा शतक ठोका ।
विराट 8 रन पर हुए आउट
भारत के पहले दो विकेट जड़ी गिरे । जहाँ रोहित शर्मा के 34 रन पर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली 8 रन के स्कोर पर स्पिनर सेंटनर का शिकार बने । जहाँ विराट कोहली ने 10 गेंद पर 1 चौके की मदद से 8 रन बनाये । विराट डिफेंस करने के चक्कर बोल्ड हुए। उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा 34 रन बनाकर ब्लेयर टेकनर की गेंद पर मिचेल के हाथों कैच आउट हुए ।
16वें ओवर की दूसरी बॉल पर सेंटनर ने कोहली को बोल्ड कर दिया। जहाँ विराट कोहली विकेट टू विकेट आ रही गेंद परचाकमा खा बैठे और गेंद सीढ़ी विकेट में जा घुसी । जहाँ गेंद विकेट में पड़ने के बाद स्किड हुई और विराट पूरी तरह से बीट हुए । जहाँ विराट के पास उस गेंद के लिए कोई उत्तर नहीं दिखा । वहीँ भारतीय फैंस भी विराट के बोल्ड होने पर बेहद मायूस हुए ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।
वीडियो
SRI LANKAN KOHLI IS GONE.
People were saying he better option than Babar v Spin Home pitches etc. King Gone 8(10). I hope Everyone’s concerns are cleared. #INDvsNZ #INDvNZ pic.twitter.com/PxKm5bG7Js— Shaharyar Ejaz 🏏 (@SharyOfficial) January 18, 2023







