पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच 3 वंडे मैच का आयोजन 16 अगस्त से होने वाला है जहां पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम डच पहुंच चुकी है। वहीं एमस्टर्डम पहुंचने के बाद पाकिस्तान की यह टीम पश्चिमी डच के लिए रवाना होगी। आपको बता दें की पाकिस्तान की टीम यह द्विपक्षीय सीरीज एशिया कप से पहले मोमेंटम प्राप्त करने के लिए खेलेगी। वहीं दूसरी और नीदरलैंड की टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन को देखते हुए इस मैच को जीतना चाहेगी।
शाहीन अफरीदी पर होगी नजर
बाबर आजम ने साफ किया की वे चाहते हैं की चोटिल चल रहे शाहीन अफरीदी को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले 3 मुकाबलों में किसी एक मुकाबले में खिलाया जाए। पाकिस्तान के 2 फिजियो टीम के साथ जा रहे हैं जहां उनकी निगरानी में शाहीन पर नजर रखी जायेगी। वहीं बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर चुके हैं की एशिया कप में शाहीन अफरीदी की बड़ी भूमिका होगी।

वहीं हसन अली फॉर्म में नहीं है इसलिए उन्हें अब पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन प्राप्त कर वापिस इंटरनेशनल क्रिकेट में आने की दरकार होगी। वहीं बाबर आजम ने यह भी साफ किया की शोएब मलिक टीम का हिस्सा नहीं है और एशिया कप में भी उनकी संभावना नहीं है।
स्टाइलिश नजर आई पाकिस्तान की टीम
डच की सरजमीं पर पहुंचकर पाकिस्तान की टीम जोश से लबरेज दिखाई दी। वहीं बाबर आजम ने पहले ही साफ किया था की नीदरलैंड कमजोर टीम है इसका ये मतलब नहीं है की हम जूनियर प्लेयर को मौका देंगे। वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया था की टीम एशिया कप को देखते हुए चुनी गई है और टीम में बदलाव की संभावना ना के बराबर है।
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच यह पहला द्विपक्षीय सीरीज खेला जाएगा। जहां साल 2003 में पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी।
पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम ( कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद रिजवान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली हरिश रौफ इफ्तिकार अहमद, खुशदील शाह , मोहम्मद, नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर ,नसीम साह शाहीन शाह अफरीदी, शहवाज दहानी







