रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को वीमेन प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी । इसी के साथ वीमेन प्रीमियर लीग में यह लगातार बैंगलोर की पांचवी हार रही । इस सीजन अब आरसीबी का ख़िताब जितने का सपना अब सपना ही प्रतीत होने वाला है। मुकाबले के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज शिखा पांडेय ने आरसीबी के दिग्गज प्लेयर नाइट का ऐसा जादुई कैस लपका कि सब-के-सब देखते ही रह गए वहीँ जेमिमा दौड़कर आकर उन्हें गले से लगा लिया । आगे खबर विस्तार से ।
मैच का लेखा जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। आरसीबी की ओर से एलिसा पेरी ने सर्वाधिक नाबाद 67 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 5 छक्के ओर 4 चौके ठोके ओर टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया । बैंगलोर की विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिचा घोष ने भी 16 गेंदों में 37 रन की शानदार पारी खेली । वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे ने 4 ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक 3 सफलता अर्जित की वहीँ तारा नॉरिस ने एक विकेट हासिल किया ।
शिखा पण्डे ने लूटी सुर्खियां

दिल्ली की ओर से शिखा पण्डे ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए साथ ही साथ उन्होंने अपनी जबरदस्त कैच से नाइट तो चलता किया ओर सुर्खियां बटोरी , जहाँ एक हाथ से डाइव लगाकर एक हाथ से कैच को पूरा किया । इससे पहले उन्होंने स्मृति मंधना , सोफी डिवाइन ओर ऋचा घोष जैसे डिजाजों को पविलियन भेजा ।
शिखा पण्डे ने लिया जादुई कैच

पारी के 13 वे ओवर की चौथी गेंद पर बैंगलोर को सबसे बड़ा झटका लगा जब नाइट का कैच हवा में डाइव लगाकर शिखा ने एक हाथ से पकड़ लिया । जहाँ गेंदबाज़ तारा की गेंद पर नाइट लेग साइड की दिशा में जबरदस्त करारा शॉट खेला लेकिन वहां चुस्त ओर मुस्तैद सीखा ने दाहिने ओर डाइव लगाकर एक हाथ से नाइट का कैच 11 रन पर पकड़ा । जहाँ नाइट को भी यकीन नहीं आया की शिखा ने उनका कैच पकड़ लिया है । इस कैच का असर यह हुआ की बैंगलोर की टीम जरुरी 10-15 रन ओर नहीं बना पाई ।
वीडियो
Shikha Pandey Didi 🥵🥵🥵 https://t.co/VDP0noQBjA
— Jemimah Rodrigues (@JemiRodrigues) March 13, 2023







