भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का चौथा मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया जहां यह मैच दोनों कप्तानों की सहमति के बाद पांचवें दिन लंच के बाद ड्रॉ घोषित किया गया वहीं चार मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम ने इस श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया इसके साथ ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की यह लगातार चौथी जीत है वही भारतीय सरजमीं पर भारत के लगातार 16 श्रृंखला जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। उसके साथ ही आपको बता दें आखिरी अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने जबरदस्त 186 रन की पारी खेली थी। वहीं मैच के पांचवे दिन विराट कोहली का मजाकिया अंदाज में कहे गए कुछ शब्दों पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं। जहां अक्सर मैच के दौरान साथी प्लेयर को एंटरटेन करने में विराट कोहली चुकते नहीं।
रन मशीन कोहली का मजाकिया अंदाज
अहमदाबाद टेस्ट के पांचवे दिन जब मैच ड्रॉ की ओर चल पड़ा था और नाइट वॉच मैन कुहनमेन आउट हुए तब स्टंप माइक पर विराट कोहली के दिलचस्प शब्द वायरल हो रहे हैं जहां वह ये बोलते सुने गए की ” प्लेन में पहले मैं बैठ जाएगा, मैं बैठ जाऊंगा पहले और मैं उड़ाऊगा प्लेन” ।
शायद मैच को ड्रॉ होता देख विराट ने अपने साथी प्लेयर से जल्दी घर वापसी पर चर्चा करने के संदर्भ पर यह टिप्पणी दी होगी। हालाकि यह पहला मौका नहीं था जब विराट इस सीरीज में मजाकिया अंदाज में दिखें हों उससे पहले वह जडेजा के साथ पठान सॉन्ग पर भी मैदान पर डांस करते देखे गए थे जिसकी बाद फैंस का जबरदस्त प्यार उनके इस अंदाज पर दिखाया था।
1204 दिन बाद आया विराट का शतक

1204 लंबे दिनों के बाद विराट के बल्ले से शतक निकला यही नहीं हाल में ही महाकाल के दर्शन दोनों विराट और अनुष्का ने किया था जिसका आशीर्वाद ही है की ऐसा तुरंत घटित हुआ। बरहाल 186 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम टेस्ट को बचाने में कामयाब रहीं।
वीडियो
Kohli saying – Plane mei pehle beth jaunga plane m udaunga🤣#CricketTwitter pic.twitter.com/hkhsHi3zG2
— Aadi (@Aadi_16_) March 13, 2023







