वीडियो: हरलीन देओल के अंदर घुसी जडेजा की आत्मा, 64 मीटर दूर से उड़ा दिया स्टंप, किया अद्भुत रन आउट

0
77
views
Jadeja's spirit entered Harleen Deol, blew the stump from 64 meters away, did a wonderful run out
PC: WPL

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 12 मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जिएंटस के बीच खेला जा रहा है। जहां गुजरात जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जहां अब गुजरात की टीम को जीत के लिए 163 रनों की दरकार है। मुकाबले में गुजरात टीम की सुपर स्टार प्लेयर हरलीन देओल का शानदार फील्डिंग का नजारा पूरे मैच में देखने मिला जहां उन्होंने एक जबरदस्त कैच के साथ एक जबरदस्त और अविश्वसनीय रन आउट कर दर्शकों का दिल जीता।

हरमनप्रीत  का फिर चला बल्ला

मुंबई में से कप्तान हरमनप्रीत ने 30 गेंद पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 37 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। गेंदबाजी की बात की जाए तो गुजरात की ओर से  गार्डनर ने 4 ओवर में 34 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, स्नेह राणा तनुजा कनवर और किम  को एक-एक सफलता हाथ लगी।

हरलीन देओल का जबरदस्त रन आउट

Jadeja's spirit entered Harleen Deol, blew the stump from 64 meters away, did a wonderful run out
PC: WPL



पारी के 19 ओवर की चौथी गेंद पर सदरलैंड की गेंद पर हरमनप्रीत ने स्ट्राइक लेकर लॉन्ग वन की ओर  पर शार्ट खेल खुद अपने पास स्ट्राइक रखने के लिए दो रन भागने का प्रयास किया ।जहां लॉन्ग ऑन की दिशा पर चुस्त और मुस्तैद खड़ी हरलीन ने 64 मीटर दूर से थ्रो फेक्कर डेंजर एंड पर भाग रहीं काजी को रन आउट कर दिया। जहां सीधी गेंद स्टंप्स को ले उड़ी। जहां हरलीन की फील्डिंग देखकर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा । जहां हुमाइरा काजी 2 रन बनाकर रन आउट होकर मैदान को छोड़ी।

अंकतालिका में मुंबई और गुजरात की जगह

अंक तालिका की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस में खेले गए अपने चार मुकाबले में चारों मुकाबले को जीतकर 8 अंक के साथ पहले पायदान पर है वहीं दिल्ली कैपिटल्स के तीन पांच मुकाबले में चार मैच को जीतकर 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है तीसरे स्थान पर यूपी  4 अंकों के साथ है वही गुजरात  की टीम 2 अंकों के साथ है .


वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here