Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women, 11th Match: वीमेन प्रीमियर लीग का 2023 में 11वां मुकाबला 13 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहाँ एक जीत की तलाश में स्मृति मंधना तरसती हुई दिखाई दी जहाँ इस मुकाबले में रोमांच से भरे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बैंगलोर को 6 विकेट से रौंद दिया है जहाँ इस हार के बाद खिताबी रेस से भी स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टूर्नामेंट के प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई हैं ।
आपको बता दें की इस लीग में यह बैंगलोर की लगातार पांचवी हार है । जहाँ इस हार के बाद स्मृति मंधना टूटी नज़र आई । जहाँ न ही उनका बल्ला चल रहा है न ही किस्मत टीम का साथ देती नज़र आ रही हैं ।
टॉस रहा दिल्ली के नाम

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और बंगलोपरे को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया .
स्मृति मंधना का नहीं चला बल्ला , एलिसा पेरी की जबरदस्त पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। आरसीबी की स्टार कप्तान स्मृति 7 रन पर फिर से स्पिनर का शिकार बानी । वहीँ एलिसा पेरी ने नाबाद 67 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया वहीँ रिचा घोष ने भी 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेली । दिल्ली कैपिटल्स की शिखा पांडे ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 सफलता अर्जित की वहीँ तारा नॉरिस ने एक विकेट हासिल किया ।
जेस जोनासन की तूफानी पारी
दिल्ली की तरफ से एलिस कैप्सी (38), जेमिमा रोड्रिग्ज (32), मरिजेन केप (32*), और जेस जोनासन (29*) ने जबरदस्त पारी खेली । जहाँ जेस जोनासन ने 15 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन ठोके और मैच दिल्ली के नामकर दिया ।
आखिरी 6 गेंद पर दिल्ली को चाहिए थे 9 रन

आखिरी ओवर बैंगलोर की तरफ से रेणुका करने आई जहाँ उनका सामना जोनासन और मरिजेन केप से था ।
19.1 ओवर : डीप मिड विकेट पर जोनासन ने एक रन भाग कर लिया ।
19.2 ओवर: लॉन्ग ऑन की दिशा में केप ने एक रन लिया ।
19.3 ओवर: डीप मिड विकेट पर जोनासन ने छक्का लगाकर पुरे स्टेडियम जो की RCB कर रहे थे उन्हें शांत कर दिया ।
19.4 ओवर : ऑफ साइड की दिशा में जबरदस्त चौका लगाकर जोनासन ने स मैच को बैंगलोर के नाम कर दिया ।
Jess Jonassen = Clutch #WPL2023 #TATAWPL pic.twitter.com/LtqchHVFYB
— Women’s CricZone (@WomensCricZone) March 13, 2023
WPL 2023 में RCB:
– दिल्ली के खिलाफ 60 रन से हारे
– मुंबई के खिलाफ 9 विकेट से हार
– गुजरात के खिलाफ 11 रन से हारे।
– यूपी बनाम 10 विकेट से हार।
– दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट से हार।
अंकतालिका के अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
अंकतलीके में मुंबई 10 अंक के साथ टॉप पर काबिज है । वहीँ दिल्ली कैपिटल्स 8 पॉइंट्स के साथ उनके दूसरे स्थान पर बानी हुई है । तीसरे स्थान पर गुजरात और चौथे स्थान पर बैंगलोर 0 अंक के साथ है ।







