दुनिया की बेहतरीन फील्डर में से एक रविंद्र जडेजा ने फिर से आईपीएल में कमाल का कैच मुंबई इंडियंस के विरुद्ध पकड़ा जहां खेले गए आईपीएल 2010 के 12 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग के साथ थी वही मैन ऑफ द मैच में जडेजा ने जबरदस्त खेल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया ।जहां उन्होंने न केवल फील्डिंग से बल्कि गेंदबाजी से भी सभी को प्रभावित किया वही कैमरून ग्रीन के 170 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही शार्ट पर रविंद्र जडेजा ने जबरदस्त कैच पकड़ा।
मैच का लेखा जोखा
एक बार फिर से धोनी की कप्तानी में चेन्नई विजय रथ पर सवार हो चूका है । जहाँ चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदकर अंकतलीके में चौथे स्थान पर 4 अंकों के साथ पहुंच गई है । वहीँ मुंबई को दो लगातार हार के बाद बड़ा झटका लगा है जहाँ इस सत्र में भी टीम जीत की पटरी पर आने में कामयाबी नहीं प्राप्त की है । लिहाजा देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में टीम में बदलाव के साथ क्या रणनीति होती है ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबबाज़ी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 157 रन 8 विकेट पर बनाये जहाँ चेन्नई ने 18.1 ओवर में 158 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया । मुंबई इंडियंस की तरफ से ईशान किशन ने 32 रन टीम डेविड ने 31 रन की पारी खेली । जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट चेन्नई सुपरकिंग्स की और से चटकाए । चेन्नई की और से रहाणे ने 61 रन की तूफानी पारी खेली वहीँ ऋतुराज ने 40 रन बनाये और जीत चेन्नई के झोली में डाल दी ।
हर्बल लाइफ एक्टिव कैच ऑफ़ थे मैच

जडेजा को हर्बल लाइफ एक्टिव कैच ऑफ़ थे मैच का अवार्ड दिया गया । जहाँ उन्हें एक लाख की धन राशि दी गई ।
जडेजा की धाकड़ गेंदबाजी

जडेजा ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकट हासिल किए। वहीं कैमरून ग्रीन का जबरदस्त कैच पकड़ा और उन्हें चलता किया। नवे ओवर की दूसरी गेंद पर कैमरून ने जबरदस्त शॉट सामने की ओर खेला जहाँ गेंद राकेट रफ़्तार से जडेजा की ओर आई वहीँ गेंद की गति को देखर अंपायर ने तुरंत मैदान पर गिरना बेहतर समझा । जहाँ जडेजा ने गेंद की दिशा में हाथ लगाकर कैच को पकड़ा। जहाँ यह देखकर कैमरून भी हैरान हो गए ।
वीडियो
Only Jaddu could do this🔥 What a catch😱 #MIvsCSK | #CricketTwitter | #RavindraJadeja pic.twitter.com/dwiwQmsdkR
— Cricket.com (@weRcricket) April 8, 2023







