वीडियो: रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के ठोक गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, राशिद की हैट्रिक गई बेकार, 3 विकेट से KKR की जीत

0
1415
views
Rinku Singh hit 5 consecutive sixes in the last over, snatched victory from the jaws of Gujarat, Rashid's hat-trick went in vain, KKR won by 3 wickets
pc: iplt20

GTVSKKR:अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और कोलकाता के बीच आईपीएल 2023 का  13 वां मुकाबला खेल गया । जहां रोमांच से भरे इस मैच में रिंकू सिंह ने अपने नाम को अमर बना दिया है । गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। टीम की ओर से विजय शंकर ने 63 और साई सुदर्शन ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता के फिनिशर रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के लगाकर आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 29 रन बना दिए । जहाँ रशीद खान के हैट्रिक के मजे को भी फीका कर दिया ।

सुदर्शन और विजय शंकर की अर्धशतकीय पारी , गुजरात ने ठोके 204 रन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। टीम की ओर से विजय शंकर ने 63 और साई सुदर्शन ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली । वहीं आईपीएल में गुजरात के लिए विजय शंकर की पहली अर्धशतकीय  पारी रहीं वहीं सलामी बल्लेबाज  शुभमन गिल ने 39 रनों का तूफ़ानी पारी खेल कहर बरपा दिया ।

205 रन के लक्ष्य का पीछा करैत हुए कोलकाता की शुरुआत  के 6 ओवर में 48 रन ठोके लेकिन दो बड़े विकेट  रहमनउल्ला गुरबाज 15 और एन जगदीशन 6 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद वेंकटेश अय्यर ने 26 बॉल पर जमाया अर्धशतक और अपनी पारी में कुल 40 गेंद में 83 रन की पारी खेलकर मैच में कोलकाता की वापसी करवाई । कॅप्टन नितीश राणा ने ने 45 रन ठोके ।

रशीद की हैट्रिक गई बेकार

गुजरात के कार्यवाहक कप्तान रशीद खान ने धारधार गेंदबाज़ी की और 17 वे ओवर में हैट्रिक लेकर कोलकाता को बैकफुट पर ले कर गए । जहाँ उन्होंने 17 वे ओवर की पहली गेंद पर रसेल को विकेटकीपर के हतहों कैच आउट करवाया , उसके अगली ही गेंद पर सुनील को सीमा रेखा के पास कैच आउट करवाया वहीँ पिछले मैच के हीरो शार्दुल को अपनी गुगली पर एलबीडबल्यू आउट कर एक हद तक गुजरात को जीत दिला दी थी ।

रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में ठोके 5 छक्के

Rinku Singh hit 5 consecutive sixes in the last over, snatched victory from the jaws of Gujarat, Rashid's hat-trick went in vain, KKR won by 3 wickets
pc: iplt20

कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के ठोकर  अद्भुत जीत कोलकाता के नाम कर दी वहीँ यश के गेंद में रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली और आखिरी गेंद पर बैकफुट पर छक्का ठोकर अद्भुत जीत दिलवा दी ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here