IPL 2022 का 13 वां मुकाबले राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए । जीत के लिए बेंगलूर को 170 रनों की दरकार है। वही राजस्थान रॉयल की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर जॉस बटलर रहे जिन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। जहां उन्होंने इनिंग के बीच इंटरव्यू के दौरान आरसीबी के गेंदबाज की जमकर तारीफ की।
बटलर ने इस आरसीबी गेंदबाज की की तारीफ
गौरतलब है कि जॉस बटलर का यह सबसे धीमा अर्धशतक रहा ।वही इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये कहा कि आरसीबी के गेंदबाजों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया, जहां गेंद बल्ले पर रुक- रुक के आ रही थी ।वही बटलर ने आरसीबी के स्पिन गेंदबाज हंसरंगा के भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद सधी हुई गेंदबाज़ी की और बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। हसरंगा ने 4 ओवरों में 32 रन देकर एक सफलता अर्जित की। बीच के ऊपर में हंसरंगा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को रन गति तेज करने का मौका नहीं दिया। हालांकि आखरी में आरसीबी के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और 16 से 20 ओवर के बीच 66 रन जोड़े।
राजस्थान की बल्लेबाजी
राजस्थान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बटलर है जिन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए। यशस्वी जयसवाल 4 रनों पर आउट हुए ।देवदत्त 37 रनों पर आउट हुए। संजू सैमसंग 8 रन पर हंस रंगा के शिकार बने । हेटमायर 42 रन पर नाबाद रहे।
राय चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स की ओर से डेविड विली ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक सफलता अर्जित की , पटेल ने 4 बॉल में 18 रन देकर एक विकेट लिया। हसरंगा ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक सफलता अर्जित की।







