आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी 20 श्रृंखला खेलने के लिए टीम इंडिया दो भागों में डबलिन पहुंची है।भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज 26 जून से 28 जून तक खेली जाएगी. जहां आयरलैंड के लिए पहली खेप में दीपक हुडा, ऋतुराज गायकवाड, इशान किशन ,अक्षर पटेल ,रवि बिश्नोई चहल, अर्शदीप ,दिनेश कार्तिक, हार्दिक पहले ही डबलिन पहुंच गए थे। वहीं पहली खेप में ना आकर दूसरी फ्लाइट लेकर उमरान मलिक, आवेश खान, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार को डबलिन के लिए निकलना पड़ा। जहां बड़ी की अलग वजह इसके पीछे रही।
दिनेश कार्तिक समेत ये प्लेयर पहुंचे एक दिन पहले डबलिन

गौरतलब है की डबलिन के लिए दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, दीपक हुडा, ऋतुराज, चहल अक्षर पटेल, अर्शदीप , रवि बिस्नोई एक दिन पहले ही डबलिन पहुंचे । जहां दिनेश कार्तिक ने फोटो सखा करते हुए इसकी सूचना दी।
दूसरी फाइट पकड़ने की वजह
गैरतलब है की दूसरी फ्लाइट पकड़ने की बड़ी वजह बिजनेस क्लास में टिकट ना मिलना रहा । जहां बाकी प्लेयर्स के साथ उमरान, आवेश, सूर्यकुमार, वेंकटेश नहीं जा पाए ।क्योंकि बिजनेस क्लास में टिकट ना मिलने की वजह से दूसरी खेप में भारतीय टीम के इन प्लेयर्स को थोड़ा रुककर जाना पड़ा।
किसी मिलेगा मौका
2 मैच में डेब्यू करने वालों की संख्या अधिक हैं ,जहां उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, अर्शदीप अपने मौके के इंतजार में होंगे वहीं वापसी कर रहे सूर्यकुमार और संजू भी अपनी पोजीशन तलाशते दिखाई देंगे। जहां सेलेक्टर्स के लिए भी ये बड़ी चुनौती होगी। वहीं आपको बता दें की ये बड़ा मौका होगा जब इनके प्रदर्शन के आधार पर इंग्लैंड के साथ होने वाले टी 20 और वनडे मैच की टीम का चुनाव होगा।
सूर्यकुमार ने साझा किया तस्वीर
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2022 के बीच लीग मुकाबले से ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे। जहां मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ा था जहां आईपीएल सीजन 15 में सूर्यकुमार यादव ने खेले गए कुल 8 मैच में तीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 303 रन बनाए थे ।

सूर्यकुमार कुमार यादव के बाएं हाथ में मांसपेशियों में खिंचाव था, जिसकी बड़ी वजह उनके बाहर होने का कारण बना । वही बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन के बाद सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हुई है।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.







