यूएई की 7 रन से जीत से टूटा नामीबिया का वर्ल्ड कप सपना, नीदरलैंड ने मनाई जश्न, भारत के ग्रुप बी में हुआ प्रवेश

0
143
views
Namibia's World Cup dream broken by UAE's 7-run win, Netherlands celebrates, India enters Group B

Namibia vs United Arab Emirates, 10th Match, Group Aनामीबिया और यूएई के बीच आईसीसी मेंस t20 वर्ल्ड कप 2022 का दसवां मुकाबला यूएई ने बड़े ही रोमांचक ढंग से 7 रनों से जीतकर नामीबिया का विश्व कप का सफर खत्म किया ।इसके साथ ही नीदरलैंड की टीम और श्रीलंका की टीम सुपर 12 में क्वालीफाई करने वाली दो पहली थी में बनी। जहां अगर आज नामीबिया जीत दर्ज कर लेती तो विश्व कप के ग्रुप में प्रवेश कर जाती लेकिन यूएई के जीत से नीदरलैंड अब सुपर 12 का हिस्सा बन चुका है।

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए , लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई और 7 रनों से यूएई की जीत हुई।

मुहम्मद वसीम ने बल्ले और गेंद से किया कमाल

Namibia vs United Arab Emirates
PC: ICC

मुहम्मद वसीम ने 41 गेंद में 3 छक्के और 1 चौके की।मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं 20 वें ओवर में डेविड वाइज का विकेट लेकर जीत यूएई के कदमों में डाल दी। जहां आखिरी ओवर में जीत के लिए नामीबिया को 14 रनों की दरकार थी।

हमीद और रिजवान ने भी खेली तूफानी पारी

हमीद और रिजवान ने यूएई की ओर से तूफानी पारी खेली। जहां बेसिल हमीद ने 14 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाए वहीं रिजवान ने 29 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली।

नामीबिया की ओर से वाइज, स्कोल्ट्ज और बेन शिकोंगो को एक एक सफलता हाथ लगी।

डेविड वाइज की पारी गई बेकार

Namibia vs United Arab Emirates

एक समय नामीबिया के 7 विकेट 69 रन पर गिर गए थे, वहीं 7 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड वाइज ने 36 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके की।मदद से तूफानी 55 रन की पारी खेली। जहां आखिरी ओवर में शराफु के जबरदस्त कैच ने मैच को यूएई की ओर मोड़ दिया।जहां  गेंद  छक्के  के  लिए  जा  रही  थी  वहीं  शानदार  कैच ने  पूरा  मैच का  रुख़  uae  की  तरफ़  मोड़  दिया।

मैन ऑफ़ द मैच

मुहम्मद वसीम जिन्होंने 50 रन के साथ बेहद अहम एक विकेट हासिल किया उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नजावा गया।

यूएई ने जीत के साथ और नामीबिया ने हार के साथ कहा वर्ल्ड कप 2022 को अलविदा

Namibia's World Cup dream broken by UAE's 7-run win, Netherlands celebrates, India enters Group B
PC: ICC

जहां यूएई ने जीत के साथ वहीं नामीबिया ने हार के साथ वर्ल्ड कप 2022 से विदाई ली वहीं यूएई के जीत से नीदरलैंड में खुशी की लहर आ गई जहां जहां सुपर 12 के ग्रुप बी में भारत के ग्रुप में उनकी एंट्री हो गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here