वीडियो: अश्विन की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में हुए लायन बोल्ड, नाचती हुई गेंद ले उड़ी बेल्स, आश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड 

0
68
views
Ashwin broke Kapil Dev's record
pc: twitter

India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने भारतीय टीम को मैच में वापसी करवा दी है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 197 रन पर ढेर कर दिया। जहां उस्मान ख्वाजा की 60 रनों की अहम पारी की दम पर 88 रन की लीड ली है। दूसरे दिन के खेल भारत के पक्ष में दिखा जहां अश्विन और उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिय के 6 विकेट गिराए। जहां अश्विन ने 3 और उमेश यादव ने 3 विकेट लिया।

अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

अश्विन के अब 269 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 689 विकेट हो गए हैं। कपिल देव ने अपने करियर में 687 विकेट लिए हैं । जहाँ अब आश्विन उनसे आगे निकल चुके हैं । अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से सिर्फ 23 विकेट पीछे हैं।

अश्विन की धारदार गेंदबाजी

Ashwin broke Kapil Dev's record
pc: twitter



अश्विन ने जबरदस्त गेंदबाजी की जहां उन्होंने 20.3 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। वहीं उन्होंने दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत को हैंड्सकॉम्ब का विकेट दिलाकर भारत को मैच में वापसी करवाई। हैंड्सकॉम्ब ने 98 गेंद में 19 रन की पारी खेली। इसके ठीक बाद एलेक्स कैरी को 3 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर आस्ट्रेलिया की कमर तोड़ डाली। वहीं लायन को भी अपने टॉप स्पिन में फसते हुए 5 रन पर उन्हें बोल्ड का ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया।

अश्विन की गेंद को स्वीप खेलना चाहते थे लायन

77 वे ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने 5 रन के स्कोर पर लाइन को अपना शिकार बनाया। जहां लायन गेंद को पढ़ नहीं पाए और स्वीप खेलने के चक्कर में पहले ही बल्ले को घुमा बैठे जहां गेंद उनसे मिस हुई और सीधी बेल्स को ले उड़ी। जहां लायन को पता भी नहीं चला और उनका काम तमाम अश्विन ने कर दिया।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here