वीडियो: शुभमन गिल को नाथन लायन ने अपनी फिरकी पर नचाया हुए 5 रन पर क्लीन बोल्ड, टेस्ट को बनाना चाहते थे टी20

0
74
views
Shubman Gill out for 5 runs after playing an irresponsible shot
PC: TWITTER

India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है . इस मुकाबले में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले ही सेशन में भारतीय टीम ने 197 रनों पर धराशाई कर दिया। पहली पारी में भारतीय टीम ने 109 रन बनाए थे जहां पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 88 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।  खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभम  गिल को खो दिया है ।रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए वहीँ यह सिलसिला शुभमन गिल से शुरू हुआ जहां वह जिम्मेदाराना शॉट खेलकर 5 रन पर आउट हुए।

शुभमन गिल गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट

नागपुर टेस्ट दिल्ली टेस्ट में लोकेश राहुल का बल्ला नहीं चला जिसकी वजह से उन्हें तीसरे टेस्ट में बैठना पड़ा व उनकी जगह आए गिल भी कोई कमाल नहीं कर पाए जा पहली पारी में 21 और दूसरी पारी में 5 रन के स्कोर पर आउट हुए ।महत्वपूर्ण बात यह रही कि शुभमन परिस्थिति के अनुरूप ना खेलते हुए बड़े शॉट के लिए गए जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा और पहला विकेट भारत का 15 रन पर दूसरी पारी में गिरा।

लायन ने बनाया गिल को शिकार

Shubman Gill out for 5 runs after playing an irresponsible shot
PC: TWITTER



महज 15 गेंद खेल शुभमन गिल छक्के जड़ने के इरादे से क्रीच से बाहर निकले और गेंद को पूरी तरह से चूक गए जहां केवल 5 रन के स्कोर पर नाथन लायन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। जहां आपको बता दें की पहली पारी में गिल ने 21 रन की पारी खेली थी। जो गलती पिछले पारी में रोहित शर्मा ने की थी वही।गलती इस बार दूसरी पारी में गिल ने कर दी। जहां परिस्थिति और मौके की नजाकत को नजर अंदाज कर आग बढ़कर शॉट खेलने के प्रयास में वे बोल्ड हो गए।

पांचवे ओवर में लायन की गेंद पर खा बैठे शुभमन गिल चकमा

आपको बता दें की पारी के पांचवे ओवर की आखरी गेंद पर गिल अपने सयम को खो बैठे और नाथन लायन की गेंद को आगे बढ़कर छक्के लगाने की सोच में वे आउट हो गए। जहां गेंद की पिच तक गिल नहीं पहुंच पाए और गेंद ओर बल्ले का संपर्क नहीं हो पाया और गेंद विकेट से जा लगी और गिल 5 रन पर आउट हुए।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here