आईपीएल 2022 में कई मुलाबले हुए जिसने दिल ही धड़कने बढ़ा दी उनमें से एक मैच जहाँ पावर हीटर का जलवा देखने मिला । ताबड़तोड़ 27 छक्के (लखनऊ की ओर से 14 और कोलकाता की ओर से 13 छक्के ) 30 से अधिक चौके से पूरा स्टेडियम की गर्मी बढ़ गई । जहाँ दर्शकों और फैंस को ब्लॉक बस्टर हिट मैदान पर ही देखने मिल गया । जहाँ दोनों पारी के कुल 40 ओवर में 418 बन बने । जहाँ बल्लेबाज़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन गेंदबाज़ों की धज्जियाँ उड़ी।
लेकिन ऐसा भी एक तेज गेंदबाज़ उस मच में छाया रहा जिसने स्मार्ट क्रिकेट से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया ।वहीँ अपने मिश्रण से बल्लेबाज़ों को खूब छकाया भी । जी हाँ हम बात कर रहें हैं लखनऊ टीम के बाएं हाथ के सनसनीखेज गेंदबाज मोहसिन खान की ।

मोहसिन खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और इस मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किया । जहाँ सभी गेंदबाज़ों ने 11+ के इकॉनमी से रन दिया वहीँ मोहसिन काफी किफायती रहे ।
इस मैच में 140 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ को मैन ऑफ द मैच क्विंटन डिकॉक को चुना गया था, लेकिन जिस गेंदबाज़ ने ठोस शुरुआत दी वो रहे तेज गेंदबाज मोहसिन खान। जहाँ एक ओर आवेश खान 15 के इकॉनमी से रन दिए , होल्डर ने 11 के इकॉनमी से रन दिए वहीँ मोहसिन खान ने 5 के इकॉनमी से रन दिए थे । एक और जहां पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं थी वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपरजाइंट्स के सुपर स्टार तेज गेंदबाज़ मोहसिन खान ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल कर यह बता दिया था की लाइन लेंथ सही हो तो रन खाने से गेंदबाज़ बच सकते हैं । मोहसिन खान का यह प्रदर्शन जबरदस्त रहा , वहीँ प्रेजेंटेशन में केएल राहुल ने जल्दी हो मोहसिन को ब्लू जेर्सी में डेक्मे तक की बात कर दी थी ।

मैच खत्म होने के उपरांत प्लेऑफ में पहुंचने के बाद राहुल ने कहा कि मोहसिन खान जल्द ही टीम इंडिया के लिए ब्लू जर्सी में खेलते नज़र आयेगें । जहाँ टीम को एक बाये हाथ के तेज़ गेंदबाज़ की दरकार है । वहीँ भारतीय टीम लम्बे अरसे से एक सटीक बाएं हाथ के तेज सीमर की तलाश में जुटी है। मोहसिन खान के पास रफ्तार , स्विंग गेंदबाजी और स्विंग हैं जिससे वह बल्लेबाज़ों के लिए बेहद घातक साबित हो रहे हैं । जहाँ वह 150 किमी के रफ़्तार से गेंद फेक रहे हैं ।
कोलकाता नाइट राइडर्स के विरूद्ध मोहसिन खान ने उस मच में तहलका मचा दिया था । जहाँ उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज़ वेंकटेश अय्यर का विकेट अपनी तेज गति के इन स्विंग से चकमा देकर लिया था । अभिजीत तोमर का भी विकेट भी मोहसिन के नाम हुआ । मोहसिन खान ने अपनी ओवर में आंद्रे रसेल का कैच दीपक हुड्डा से करवाया । जिसके बाद कोलकाता की कमर टूट गई थी लिहाजा मोहसिन हर मामले में बेस्ट हैं और पके हुए प्लेयर हैं ।
सनराइजर्स हैदराबाद का तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भी इस सीजन में अपनी गति से सबका चकित किया है । उन्होंने 157 के रफ्तार से गेंदबाजी करके सनसनी भी फैला दी है । उमरान मलिक ने इस सीजन में कुल 21 विकेट चटकाए है लेकिन उनका इकॉनमी रेट 8.93 का रहा है। मोहसिन खान ने 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। और इनका इकोनामी रेट महज 6 रन प्रति ओवर के दर से रहा हैं।
मोहसिन खान के पास उमरान मलिक से ज्यादा वैरायटी और कंट्रोल साफ़ झलकता है । वहीँ टॉम मूडी जो की हैदराबाद के हेड कोच हैं उन्होंने उमरान ने कहा की अभी उमरान सीख रहें हैं और जल्दी ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करेगें अभी उनके लिए कोई जल्दी नहीं है । यह सीखने के दौर से गुजर रहे हैं ।







