IPL 15 के 68वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही राजस्थान खेमें में 4 साल बाद बेहद ख़ुशी की खबर आई जहाँ राजस्थान के 4 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिला।
गौरतलब है की आखिरी बार राजस्थान की टीम साल 2018 में प्लेऑफ में पहुंची थी। टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाये जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.4 ओवर में 151 रन बनाकर मैच में कब्ज़ा किया । जहाँ हार के साथ चेनई ने इस सीजन को अपने खत्म किया ।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । ऋतुराज के 2 रन पर आउट हो जाने के बाद बल्लेबाज़ी करने आये मोईन अली ने अलग अंदाज़ में खेल का प्रदर्शन किया ।जहाँ उन्होंने 57 गेंद में आतिशी 93 रनों की पारी खेली । इस मैच में मोईन अली ने सर्वाधिक रन बनाये । वहीँ इस मुलाबले में मोईन अली के बल्ले से 5 लाख रुपये का एक चौका भी लगा । जिसकी चर्चा काफी की जा रही हैं ।
इस मैच में ऋतुराज के 2 रन पर आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आये ऑलराउंडर मोईन अली ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 3 छक्के की मदद से आतिशी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ।
जहाँ चहल की गेंद पर लगाए गए चौका से काजीरंगा नेशनल पार्क को संरक्षण के लिए 5 लाख रुपए गैंडे की वेलफेयर फन के लिए आवंटित किये जायेगें । इससे पहले रोहित शर्मा ने 5 लाख रुपए का छक्का जड़ था ।
घटना 7वें ओवर की है जब गेंदबाज़ी करने के लिए यूज़वेंद्र चहल आये । जहाँ 7 वे ओवर के चौथी गेंद पर मोइन अली ने कवर एरिया के ऊपर से हवाई शॉट जहाँ गेंद सीमी रेखा से बाहर जाकर टाटा पंच के बोर्ड में जा लगी और वहीँ रुकी ।

आईपीएल 2022 का आधिकारिक स्पॉन्सर टाटा ग्रुप है. सीजन के पहले ही टाटा ने इसकी पुष्टि की थी की किसी भी प्लेयर से बैटिंग के दौरान गेंद टाटा पंच के बोर्ड पर जाकर लगता है तो टाटा ग्रुप काजीरंगा नेशनल पार्क को ₹500000 आवंटित करेगें और कोई बिलंब्ध नहीं करेगें ।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 20, 2022
मोईन अली ने इस मुकाबले में बेहद आतिशी लगे जहाँ उन्होंने आने के साथ चौथे गियर में बल्लेबाज़ी की और महज 19 गेंदों में अपना 50 रन भी पुर किया । चेन्नई ओर से इस सत्र का चेन्नई की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा ।







