अगर बारिश की वजह से MI vs DC का मैच हुआ रद्द तो जानिए RCB या DC में कौन खेलेंगे प्लेऑफ

0
121
views
If MI vs DC match is canceled due to rain, then know who will play in RCB or DC playoff
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 67 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोहली की विराट पारी की बदौलत 8 विकेट से जीत लिया है। जहां इस जीत के साथ बैंगलोर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को जीवित रखा है। वहीं अब सारा दारोमदार मुंबई इंडियंस पर हैं जहां एक जीत और एक हार बड़े बदलाव का कारण बन सकती है।



जहां अगर मुंबई की टीम जीत जाती है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉप 4 में प्रवेश कर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को मात देने में कामयाब होती है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पत्ता साफ समझिए। आगे प्वाइंट्स टेबल पर और भी विस्तार से जानते हैं कि  आंकड़े किस ओर इशारा करते नजर आ रहें हैं।

रॉयल्स चैलेंजर्स को मुंबई का सहारा



फाफ डुप्लेसिस की टीम को अब एक ही सहारा है वो है मुंबई की जीत। जहां मुंबई की जीत से ही बैंगलोर प्लेऑफ में जा सकती है। जहां मुंबई इंडियंस का ये सत्र बेहद खराब बीता है। जहां मुंबई अंकतालिका में 13 मैच में 10 हार के साथ 6 अंक लेकर 10 वें स्थान पर हैं।

If MI vs DC match is canceled due to rain, then know who will play in RCB or DC playoff
PC: IPL/BCCI

आंकड़ों से साफ जाहिर है की स्टार प्लेयर्स की ठीक कॉम्बिनेशन ना होने की वजह से कई बेहद करीबी मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने इस साल केवल 3 मैच में जीत दर्ज की है। लिहाजा मुंबई से अधिक आशा करना दिल को चोट देने वाली बात होगी।



हालांकि आरसीबी के फैंस का दिल अब मुंबई के लिए धाकड़ रहा होगा। अगर कोहली की एक और विराट पारी देखनी है तो रोहित की अच्छी पारी की कामना फैंस को करनी होगी। लिहाजा तार जुड़ चुके हैं। सब एक दूसरे पर निर्भर कर रहे हैं। विराट समेत टीम पूरा स्क्वाड मुंबई को चीयर करता नजर आएगा।

दिल्ली के दबंग पड़ सकते हैं मुंबई पर भारी

If MI vs DC match is canceled due to rain, then know who will play in RCB or DC playoff
PC: IPL/BCCI

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दबंग दिल्ली की टीम मार्श शानदार फॉर्म में हैं और अकेले अपनी दम पर टीम की जीत सुनिश्चित कर चुके हैं।वहीं वार्नर भी अच्छे लय में हैं। अंकतालिका के बात की जाए तो दिल्ली की टीम 5 वे स्थान पर 14 अंक के साथ हैं ।एक जीत के साथ वे16 अंक प्राप्त कर प्लेऑफ में जगह पक्की करेगी और अगर हारी तो लीग से बाहर होना पड़ेगा।

बारिश हुई तो आरबीसी को होगा फायदा



मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच होने वाले मुकाबले में अगर मुंबई जीती है तो बेंगलुरु प्लेऑफ में होंगे। वहीं अगर दिल्ली जीती है तो दिल्ली प्लेआफ में खेलेगी वही इन सब चीजों के बीच यह बड़ी अटकलें हैं कि किसी कारणवश अगर बारिश हुई तो कौन सी टीम प्रवेश पाएगी । हालाकिं इसके आसार कम हैं लेकिन समीकरण पर विचार करते हैं ।

PC: IPL/BCCI

आप को साफ कर दें कि बारिश होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे जहां ऐसी स्थिति में दिल्ली की टीम के पास 14 मैचों में 15 अंक हो गए हैं बेंगलुरु के पास 14 मैचों में 16 अंक है इसके साथ ही बारिश बारिश होने के बावजूद बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में दोनों स्तिथि में जीत बैंगलोर की होगी।

प्लेऑफ के लिए दावेदार टीम



 

If MI vs DC match is canceled due to rain, then know who will play in RCB or DC playoff

लखनऊ 20 अंक , लखनऊ 18 अंक के साथ टॉप पर हैं। वहीं।तीसरे स्थान पर राजस्थान की टीम 16 अंक के साथ हैं। वहीं चौथे स्थान पर बैंगलोर 16 अंक के साथ हैं।



लिहाजा प्लेऑफ आज राजस्थान चेन्नई को मात देकर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन जायेगी वहीं चौथी पायदान के लिए दिल्ली, बैंगलोर की लड़ाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here