AFGvsBAN: जादरान-राशिद खान का धमाल, 7 विकेट से BAN को रौंद सुपर 4 में की क्वालीफाई, मुजीब बने “MOM”, देखें अंकतालिका

0
109
views
AFGvsBAN: Zadran-Rashid Khan thrashed BAN by 7 wickets to qualify for Super 4, Mujeeb became
PC: Afganistan cricket /Twitter

एशिया कप 2022 का तीसरा मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया। जहां अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर चमत्कारी प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर एशिया कप 2022 में सुपर 4 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। जहां ग्रुप बी में टॉप पर अफगानिस्तान की टीम पहु्च चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बना पाई। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

मुजीब और राशिद खान का जलवा

AFGvsBAN: Zadran-Rashid Khan thrashed BAN by 7 wickets to qualify for Super 4, Mujeeb became "MOM", see points table

कुछ मैचों से विकेटहिन चल रहे राशिद खान ने इस मैच में अपना दबदबा दिखाते हुए शानदार धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त गेंदबाजी और 3 विकेट चटकाएं वहीं स्पिनर मुजीब ने भी अपना जलवा दिखाया और जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट पावर प्ले में चटकाया और बांग्लादेश की टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया। एक समय बांग्लादेश ने 89 रन पर 6 विकेट खो दिए थे।

बांग्लादेश की ओर से केवल मोसाद्देक होस्सैन ने दिखाया संघर्ष

बांग्लादेश की ओर से 4 चौके और एक छक्के की मदद से मोसाद्देक ने 31 गेंद पर 48 रनों की नाबाद पारी खेल बांग्लादेश के स्कोर को सम्मानजनक बनाया। हालांकि एक समय 28 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश की टीम 100 के आंकड़ों के पास भी पहुंचेगी ये सबको संदेह था। नईम 6, अनामुल 5, शाकिब 11, मुश्फिकुर रहीम 1 रन पर आउट हुए ।

17 गेंद में जदरान ने जड़े 6 छक्के

AFGvsBAN: Zadran-Rashid Khan thrashed BAN by 7 wickets to qualify for Super 4, Mujeeb became "MOM", see points table
PC: Afganistan cricket/ Twitter

जादरान ने मैच को नया मोड़ दिया जहां 5 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों की तूफानी पारी खेल अफगानिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश की टीम बेहद साधारण नजर आई और मैच में दिशाहीन गेंदबाजी भी की। शाकिब, मोसाद्देक, सैफुद्दीन को एक एक सफलता मिली ।

मैन ऑफ़ द मैच

मुजीब को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्हें 4000 डॉलर की इनामी राशि दी गई। मुजीब ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाएं थे। पावर प्ले के अंदर ही मुजीब ने अपनी फिरकी से 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ को पवेलियन का रुख करने पर मजबूर कर लिया था।

अंकतालिका ग्रुप बी

ग्रुप में बी की बात की जाए तो अफगानिस्तान टॉप पर 2 लगातर जीत के साथ है। जहां अफगानिस्तान ने पहला मुकाबला श्रीलंका को 8 विकेट और दूसरा मुकाबला बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर अपन ग्रुप भी में टॉप पोजिशन पर 4 अंकों के साथ काबिज हैं। वहीं श्रीलंका तीसरे स्थान पर -5.18 NRR के साथ हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here