वीडियो: राशिद की गेंद पर हवा में छलांग लगाकर जादरान ने पकड़ा “कैच ऑफ द मैच”, मिली 3000$ की इनामी राशि

0
105
views
AFG vs BAN: Zadran caught
PC: Twitter

अफगानिस्तान इस बार एशिया कप 2022 में सभी टीमों को चौका रही है जहां एशिया कप 2022 के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंद दिया है। वहीं पहला मैच अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था। बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट पर 131 रन बनाकर एशिया कप 2022 के सुपर 4 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं इस मैच में राशिद खान की गेंद पर महमुदुल्लाह को इब्राहिम जदरान ने जबरदस्त कैच पकड़ा और इनामी राशि 4000 डॉलर के मालिक भी बने ।

बांग्लादेश की टीम पर हावी हुए अफगान स्पिनर

AFG vs BAN: Zadran caught "Catch of the Match" by leaping into the air off Rashid's ball, got a prize money of $ 3000
PC: Afganistan cricket/Twitter

शारजाह के मैदान पर लंबे समय से खेलकर अनुभव अर्जित कर चुके अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को पता था की मैदान में तेज गेंदबाजों के लिए मदद काफी कम है इसलिए गेंदबाजी के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान नबी ने मुजीब को एक छोर से लगाया । जहां यह मास्टरस्ट्रोक काम कर गई और मुजीब ने पावर प्ले में ही 3 विकेट हासिल कर विपाशी टीम बांग्लादेश को बैक फुट पर खड़े होने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं पावरप्ले के ठीक बाद नबी ने राशिद खान को लगा दिया और राशिद खान ने भी गुगली दिखाई और 3 विकेट लेने में कामयाब रहे और बांग्लादेश को 127 रनों पार रोकने में अहम भूमिका अदा की।

कैच ऑफ द मैच

कैच ऑफ द मैच का खिताब जदरान को मिला जहां उन्होंने महमुदुल्लाह का शानदार कैच पकड़ा । जिसके लिए उन्हें 3000 डॉलर की इनामी राशि दी गई।

जादरान की तूफानी पारी ने मचा दिया धमाल

AFG vs BAN: Zadran caught "Catch of the Match" by leaping into the air off Rashid's ball, got a prize money of $ 3000
PC: Afganistan cricket/ Twitter

18.3 ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट से बांग्लादेश की टीम को हरा दिया है। जहां जीत के नायकों में राशिद और मुजीब के साथ एक और प्लेयर का नाम जुड़ जाता है वे हैं जादरान, जिन्होंने 6 छक्के और एक चौके मदद से 17 गेंद में 43 रन की जबरदस्त पारी खेली।

16 ओवर की चौथी गेंद पर इब्राहिम ने लिया जबरदस्त कैच

AFG vs BAN: Zadran caught "Catch of the Match" by leaping into the air off Rashid's ball, got a prize money of $ 3000

महमुदुल्लाह जो की 25 रन बोर्ड पर लगा चुके थे और सेट लग रहे थे इनका विकेट  राशिद खान ने 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर लिया।जहां महमुदुल्लाह ने लेग साइड में हवाई शॉट गई और लेग साइड पर खड़े जदरान ने जबरदस्त कैच पकड़कर महमुदुल्लाह का विकेट 25 रन पर लिया। जिस कैच के लिए जदरान ने डाइव लगाकर कैच को पूरा किया और गिरने के बाद भी गेंद पर पकड़ बनाई रखी।

video

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here