वीडियो: हर्षल पटेल की स्लोअर फुलटॉस पर खा गए प्रिटोरियस चकमा, उड़ी विकेट की धज्जियां

0
68
views
Pretorius dodges on Harshal Patel's slow full toss, blown away the wicket

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया है ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जिसके जवाब में 3 विकेट खोकर दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को अपने नाम किया।



विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम का पहला विकेट तीसरे ओवर में भारतीय टीम में चटकाया। जहां भुवनेश्वर कुमार की आउट स्विंग करती गेंद पर बावुमा ने पंत को कैच दे बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने 10 रन बनाए।

इसके बाद पारी को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के आतिशी प्लेयर प्रिटोरियस को भेज। जहां उन्होंने हार्दिक को टारगेट किया और लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के लगाकर अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी। सर पर कफ़न बांधकर आए प्रिटोरियस ने लगातार छक्के और चौके की बारिश करने लगे।



प्रिटोरियस जब बेहद खतरनाक लग रहे थे और रन गति को भी तेज गति प्रदान कर दी तो ऋषभ पंत ने हर्षल को पावर प्ले के आखिरी ओवर में विश्वास के साथ गेंद दिया जहां हर्षल पटेल की धीमी फुलटॉस पर प्रिटोरियस चारों खाने चित हो गए उन्हें समझ नहीं आया की उनके साथ क्या हुआ। जहां प्रिटोरियस ने महज 13 गेंद पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 29 रन बना लिए थे और भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती पैदा कर चुके थे।

Pretorius dodges on Harshal Patel's slow full toss, blown away the wicket
PC: BCCI

हर्षल पटेल की स्लोअर डिलीवरी ने प्रिटोरियस के स्टम्पों की धज्जियां उड़ा दी। धीमी रफ्तार की गेंद पर गच्चा खा चुके  प्रिटोरियस का विकेट हर्षल ने लिया।  प्रिटोरियस काफी जल्दी में लग रहे थे और मैच को 15 ओवर में खत्म करने के मंशा लिए बल्ला घुमा रहे थे।

गैरतलब है की भारतीय बल्लेबाज़ों ने जहां शानदार प्रदर्शन किया वहीं गेंदबाज़ों ने भारतीय खेमें को निराश किया जहां। एक से एक गेंदबाज के होने के बाबजूद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इनपर हावी रहे। जहां श्रेयस के डुसेन का कैच छूटना मैच में हार की बड़ी वजहों में से एक बना। इस मैच में हर्षल ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here