क्रिकेट में टीम वर्क जरूरी है। जरूरी नहीं की आप आतिशी बल्लेबाजी की दम पर जीत जाओ। जरूरत होती है तालमेल और गेंदबाजी और बल्लेबाजी के तालमेल की। जहां कुछ ऐसा ही देखने मिला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सीरीज के पहले टी 20 मुकाबले में जहां बल्लेबाजों की दबंगई के बाद फील्डिंग के साथ गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हुई।
इस मैच में रोमांच के साथ ड्रामा सभी कुछ एक।साथ देखने भी मिला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंदकर 10 की बढ़त सीरीज में बना लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 212 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम किया। वहीं इस मैच में ड्रामा भी देखने मिला जब ईशान किशन के गगनचुम्बी शॉट पर 4 फील्डर कैच लेने भागे लेकिन किसी के हाथ ना आई कैच।

लाइव मैच में हुआ ड्रामा
बतौर कप्तान पंत ने भारतीय टीम की बागडोर संभाली। टॉस में मिली हार के बाद भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया जहां ईशान और ऋतुराज ने खुलकर बल्लेबाजी की । ईशान ने हालांकि शुरुआत में थोड़ा समय जरूर लिया लेकिन फिर वो अपने पुराने लय में वापस आने में अधिक समय नहीं लगाया। कॅप्टन ऋषभ पंत और उपकप्तान हार्दिक ने भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया ।
Raining sixes !#INDvSA #Delhi pic.twitter.com/9YQ9Ru3sK5
— Pankaj Upadhyay (@pankaju17) June 9, 2022
मैच के 11 वे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने महाराज की गेंद पर हवाई शॉट खेलने के लिए स्लॉग स्वीप शॉट खेला । गेंद काफी देर तक हवा में रही जहाँ तीन दिशाओं से फील्डर इस कैच को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन गेंद 4 फील्डर के बीच में जा गिरी । ये नज़ारा अपने आप में फैंस के लिए मनोरंजन से भरा हुआ था ।भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन ने सर्वाधिक 76 रन बनाए।
अगर भारतीय टीम इस मुलाबले में जीत दर्ज करती तो ईशान किशन ही मैन ऑफ द मैच के प्रबल दावेदार थे । लेकिन डेविड मिलर की 64 और रेसी वान डेर डुसेन की 75 रनों की पारी ने भारत से जीत छीन ली । इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को मात देने में अहम् भूमिका निभाई ।







