भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 श्रृंखला का पहला मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। जहां बेहद हाई स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हैं मैच को अपने नाम किया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम को 7 विकेट से रौंदा।
टॉस हारकर भारतीय टीम ने की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाए ।
ऋतुराज गायकवाड ने 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन की तेज पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस ने 27 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 36 रन बनाए ।ऋषभ पंत ने 29 रनों का योगदान दिया वहीं फिनिशर की भूमिका में उतरे हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 31 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के टीम के बल्लेबाज मिलर ने 31 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाए वहीं डुसेन ने 46 गेंदों पर 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 75 रन की पारी खेली और टीम की जीत पक्की कर दी। दक्षिण अफ्रीका इस जीत के साथ 1/0 से आगे हैं।

आवेश खान की बुलेट रफ्तार गेंद पर दो टुकड़ों में बटा डुसेन का बल्ला
पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर आवेश खान की बुलेट के रफ्तार से आई यॉर्कर गेंद को कवर एरिया में खेलने के लिए ड्राइव शॉट डुसेन ने लगाया। गेंद बल्ले के साथ संपर्क में आने के साथ डुसेन का बल्ले में दरार आ गई और बल्ला दो भाग में विभाजित हो गया।
— vikki thakur (@vikkith73274828) June 10, 2022
गैरतलब है की आवेश खान ने डुसेन को काफी परेशान किया। जहां आवेश खान ने कुल 4 ओवर में 35 रन दिए। जहां मैच में आवेश खान ने सबसे किफायती 8.80 के इकॉनमी से गेंदबाजी की।
डुसेन ने खेली तूफानी पारी
शुरू के 25 गेंद पर 22 रन बनाने वाले डुसेन ने अपना गियर बदला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद पर 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 75 रन बनाए।







