भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी 20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मेहमान टीम भारत को 7 विकेट से रौंदकर एतिहासिक जीत अर्जित की। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 गेंद शेष रहते इस मैच को अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
जहां मिलर और डुसेन के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच दक्षिण अफ्रीका के पाले में गया। वहीं मैच में ऐसा भी मौका आया जब दक्षिण अफ्रीका के स्टार प्लेयर क्विंटन डि कॉक से बड़ी चूक हो गई थी। जब उन्होंने श्रेयस का आसान सा स्टंपिंग छोड़ बैठे थे।
श्रेयस ने खेली तूफानी पारी

गैरतलब है की श्रेयस ने 27 गेंद पर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए और भारतीय टीम को मध्य ओवर में गति प्रदान की जिसकी टीम।को दरकार थी।
वहीं 11 वें ओवर की तीसरी गेंद पर महाराज की गेंद पर डिकॉक के बड़ी चूक हो गई। उस समय श्रेयस 12 गेंद पर 25 रन बना चुके थे। जहां महाराज की फ्लाइटेड डिलीवरी को पढ़ने में श्रेयस से चूक हो गई और वे क्रीच से बाहर निकल आए इसके बाद गेंद विकेट के पीछे खड़े कीपर डिकॉक से भी मिस हो गई।
जहां श्रेयस क्रीच के आगे निकल चुके थे दुबारा गेंद उठाकर डिकॉक ने गेंद को स्टंप से लगाना चाहा लेकिन इस समय भी काफी देर हो चुकी थी और श्रेयस जिन्हे लगा वे आउट हो गए हैं तुरंत क्रीच पर पौचलर खुद को आउट होने से बचाया।
महाराज जो की इस समय तक 1.3 ओवर में 15 रन लुटा चुके थे वे डिकॉक की।गलती से काफी मायुस हुए। वहीं हाथ दिखाकर डिकॉक ने उनसे माफी मांगी। जिसके बाद ईशान किशन ने भी महाराज को नहीं बख्शा और एक ओवर में 20 रन ठोके हालांकि अंत में महाराज के हाथों ईशान आउट हुए। श्रेयस ने अपनी पारी में 27 गेंद में 36 रन बनाये जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल रहा ।
— vikki thakur (@vikkith73274828) June 10, 2022
मैच के रिजल्ट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 211run का पहाड़ का स्कोर खड़ा किया । जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.1ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।







