IND vs AUS: सूर्यकुमार-अक्षर पटेल हुए बाहर, शुभमन गिल- कुलदीप को प्लेइंग XI में मिली जगह, जानिए वसीम जाफर की प्लेइंग XI

0
49
views
IND vs AUS: Suryakumar-Akshar Patel out, Shubman Gill-Kuldeep got place in playing XI, know Wasim Jaffer's playing XI
PC: BCCI

India vs Australia के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से 13 फरवरी तक नागपुर में खेला जाएगा.India vs Australia के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. वहीँ मैच से ठीक पहले क्रिकेट पंडितों और दिग्गजों के बयान भी चर्चा में हैं वहीँ अब इसकी कड़ी में भारत के पूर्व प्लेयर वसीम जाफर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले नागपुर टेस्ट मैच के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग एकादश का ऐलान कर दिया है । जहाँ इस पुरे टेस्ट सीरीज पर X- फैक्टर सूर्यकुमार को माना जा रहा है वहीँ पंत का ना होना भारत के लिए चिंता और भारत के लिए बड़ा अवसर से कम नहीं होगा। आगे बात करते हैं वसीम जाफर के प्लेइंग xi की।

6 महीने बाद रविंद्र जडेजा की वापसी

IND vs AUS: Suryakumar-Akshar Patel out, Shubman Gill-Kuldeep got place in playing XI, know Wasim Jaffer's playing XI
PC: BCCI

आल राउंडर जडेजा ने जो की पिछले  6 महीनों से चोटिल थे और रिहैब में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने की मेहनत कर रहे थे उनकी वापसी हो रही है । जहाँ  उन्होंने 24 जनवरी को आखिरी बार सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी मैच  में 8 विकेट हासिल किये थे वहीँ नागपुर टेस्ट में जडेजा टीम इंडिया में वापसी करते नज़र आ सकते हैं ।

वसीम जाफर की प्लेइंग XI

1. रोहित
2. के.एल
3. पुजारा
4. विराट
5. शुभमन
6. भरत (wk)
7. जडेजा
8. अश्विन
9. कुलदीप
10. शमी
11. सिराज

शुभमन को दिया मौका सूर्यकुमार बाहर

हालाकिं यह साफ़ है की अगर लोकेश राहुल और शुभमन को टीम में जगह देनी है तो पहले सूर्यकुमार को ही बाहर बैठना होगा । वहीँ यह बड़ा असमंजस वाला मामला होगा । जहाँ टीम X- फैक्टर सूर्यकुमार को  लेकर बढ़ना चाहेगी की हाल में ही शतकों की अम्बर लगा चुके फॉर्म में खेल रहे शुभमन पर दाव खेलना चाहेगी । हालाकिं वसीम जाफर ने शुभमन को पांचवे नंबर पर रखा है ।

अक्षर बाहर और कुलदीप अंदर

गेंदबाज़ में अश्विन, कुलदीप, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है वहीँ अक्षर पटेल की जगह वसीम जाफर ने कुलदीप पर दाव खेला है ।

भारत और ऑस्ट्रेलिया :शेड्यूल

पहला टेस्ट 9-13 फरवरी नागपुर सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी दिल्ली सुबह 9:30 बजे
तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च धर्मशाला सुबह 9:30 बजे
चौथा टेस्ट 9-13 मार्च अहमदाबाद सुबह 9:30 बजे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here