पाकिस्तान क्रिकेट के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के नए क्रिकेट सिलेक्टर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद बन गए हैं । जहाँ पिछले दिनों ही शाहिद अफरीदी की बेटी का निकाह पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी के साथ हुआ । वहीँ शादी में पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आज़म , हरिस रउफ और कई दिग्गज पाकिस्तान के क्रिकेटर का जमावड़ा लगा । वहीँ शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों से यह गुजारिस की गई थी की फ़ोन को बंद कर शादी के खूबसूरत लम्हों का आनंद लिया जाये लेकिन शादी में कुछ ऐसा हुआ की अब शाहीन अफरीदी भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है ।
शादी में पहुंचे क्रिकेट सितारे
Pictures from the nikkah of Shaheen Shah Afridi and Shahid Afridi’s daughter Ansha pic.twitter.com/dmy8pXIvjS
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) February 3, 2023
पाकिस्ता के मौजूदा कप्तान बाबर आजम जिन्हे शाहीन का बेहद करीबी दोस्त भी बताया जाता हैं उन्होंने कराची में आयोजित हुई शादी में शिरकत की । जहाँ सोशल मीडिया पर टीम के प्लेयर के साथ दूल्हा बने शाहीन अफरीदी ने फोटो भी साझा की । 4 फरवरी को आयोजित इस शादी में पाकिस्तान के कई प्लेयर ने शिरकत की. केवल बाबर आजमHI नहीं बल्कि शादाब खान, सरफराज अहमद, हरिस रउफ ,नसीम शाह आसिफ अली ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई ।
शादी बेहतरीन तरीके से आयोजित की गई वहीँ शाहीन अफरीदी बेहद खुश नज़र आये । हालाकिं शादी के बाद शाहीन अफरीदी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पोस्ट साझा किया है जहाँ उन्होंने उनकी शादी के समारोह की तस्वीरें को सोशल मीडिया पर डालने के लिए मना करने का आग्रह किया है । उन्होंने यह भी कहा और अपील की जहाँ उन्होंने लिखा की उनके और उनकी जीवनसाथी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें क्योंकि यह नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने साफ़ शब्दों में यह लिखा ।
शाहीन अफरीदी ने लिखा
It’s very disappointing that despite many and repeated requests, our privacy was hurt and people kept on sharing it further without any guilt.
I would like to humbly request everyone again to kindly coordinate with us and not try to spoil our memorable big day.
— Shaheen Shah Afridi (@iShaheenAfridi) February 4, 2023
“यह बहुत निराशाजनक है कि कई और बार-बार अनुरोध के बावजूद, हमारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोग साझा कर रहे हैं ।लोग बिना किसी अपराधबोध के तस्वीरें आगे साझा करते रहे। मैं सभी से फिर से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया हमारे साथ समन्वय करें और हमारे यादगार बड़े दिन को खराब करने की कोशिश न करें।”







