India vs New Zealand, 3RD T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। जहाँ इस मैच में जीतने वाली टीम ख़िताब पर कब्ज़ा करती नज़र आएगी । वहीँ इस मैच में हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और भारत के आतिशी बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी ने अपने बल्ले से हल्ला बोल दिया । जहाँ राहुल त्रिपाठी ने जमकर गेंदबाज़ों की कुटाई की । हालाकिं वे 44 रन पर आउट हुए लेकिन जिस अंदाज़ में उन्होंने गेंद बाजो पर कहर बरपाया उन्होंने अपने फैन बेस में इजाफा कर लिया है ।
राहुल त्रिपाठी की तूफानी पारी

राहुल त्रिपाठी ने मैच में जान फुक दी । जहाँ उन्होंने गेंदबाज़ो की जानकर कुटाई बिना किसी भेदभाव के की । राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर 44 रनों की शानदार पारी खेली जहाँ उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े । राहुल त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े और टीम इंडिया को मजूबती पर ले गए । जहाँ राहुल त्रिपाठी ने हर छोर पर आकाशी शॉट खेले । हालाकिं भारत को 87 के स्कोर पर दूसरा झटका त्रिपाठी के रूप में लगा जब वे हवाई शॉट खेलने के चक्कर में सोढ़ी की गेंद पर अपना कैच बाउंड्री पर थमा बैठे ।
लॉकी फर्ग्यूसन को दिखाए तारे
छठे ओवर की दूसरी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में राहुल त्रिपाठी ने बेबाक अंदाज़ में शॉट खेलते हुए छक्का जड़ा । जहाँ उन्होंब 148 किमी की रफ़्तार की गेंद पर घुटनों पर बैठकर फाइन लेग की दिशा में हवाई शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया । जहाँ गेंद बल्ले से लगने के साथ हवाई यात्रा के लिए निकल गई । राहुल त्रिपाठी ने मैदान पर कहर मचा दिया । जहाँ जबरदस्त 3 छक्के ने फैंस का दिल जीता । जहाँ राहुल ने अपनी जानदार पारी से यह साबित कर दिया की वे टीम इंडिया के लम्बे रेस से घोड़े साबित हो सकते हैं ।
वीडियो
148 kmph by Ferguson and Rahul Tripathi played a crazy shot. pic.twitter.com/o1dNVkDwAz
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2023







