India vs New Zealand, 3rd T20I:भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का तीसरा निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में भारत के कप्तान हार्दिक पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।वही सीरीज के इस डिसाइडर मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 126 रन की पारी खेली। जहां भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। जहां जीत के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 235 रनों की दरकार है । मुकाबले में शुभमन गिल ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
शुभमन गिल ने 200 के स्ट्राइक रेट से की आतिशी बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 63 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 126 रनों की आतिशी पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। वहीं उन्होंने भारत की ओर से t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का उपलब्धि भी अपने नाम कर लिया है ।
भारत की ओर से t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक ठोकने वाले सातवे बल्लेबाज बने शुभमन गिल ।
T20I शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी:
रोहित शर्मा – 4
सूर्यकुमार यादव – 3
केएल राहुल- 2
शुभमन गिल – 1
सुरेश रैना – 1
दीपक हुड्डा – 1
विराट कोहली – 1
शुभमन गिल ने ठोके 7 छक्के
शुभमन गिल में अलग ही अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। खौफ का पर्याय बने शुभमन गिल ने मैदान के सभी छोरों पर छक्के और चौके बटोरे।शुभमन गिल ने 54 गेंदों पर अपना पहला टी20 शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छठे टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा कर दिखाया। शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन और टिकनेर की की गेंद पर 2-2 छक्के जड़े । वहीँ यह वर्ष शुभमन के लिए जबरदस्त बिता है जहाँ हर एक मैच में वे सारा आकर्षण अपनी ओर खींचते नज़र आ रहे हैं ।
वीडियो
The future of India – Shubman Gill.pic.twitter.com/RgYwqpHDfT
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2023







