ICC One Day Ranking: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, ICC वनडे रैंकिंग में लगाई छलांग, टॉप 10 की लिस्ट

0
138
views
ICC One Day Ranking: India beat Pakistan, jump in ICC ODI rankings, top 10 list
PC: BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैं तेरा फ्रेंड है शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां जसप्रीत बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट हासिल कर इंग्लैंड टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आपको बता दें की इंग्लैंड की टीम 7 बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 110 रनों पर सिमट गई। जहां ओवर कास्ट कंडीशन और विकेट पर दोहरे उछाल का भरपूर फायदा भारतीय गेंदबाजों ने उठाया।

ICC One Day Ranking: India beat Pakistan, jump in ICC ODI rankings, top 10 list
PC: BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर मैच को जीत लिया। वहीं रोहित और धवन अविजित वापस लौटे। जहां रोहित शर्मा ने शानदार 76 रनों की नाबाद पारी खेली ।

बुमराह और शमी ने बरपाया कहर



जसप्रीत बुमराह और शमी ने ओवरकास्ट कंडीशन का जबरदस्त फायदा उठाया वहीं रोहित शर्मा ने भी सटीक कप्तानी की। जसप्रीत ने कुल 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किया। वहीं शमी ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट हासिल किया। 4 प्लेयर शून्य पर आउट हुए। वहीं बटलर ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली।

ICC One Day Ranking: India beat Pakistan, jump in ICC ODI rankings, top 10 list
PC: BCCI

आईसीसी वनडे रैंकिंग : जीत का मिला फायदा

भारतीय टीम को इंग्लैंड पर मिली जीत का बड़ा फायदा मिला है जहां भारतीय टीम।चौथे स्थान से एक पायदान की उछाल लिए तीसरे पायदान पर आ गई है। जहां भारतीय टीम ने वन डे रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। वहीं पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर फिसली है।



आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम इस जीत से पहले 105 अंक के साथ चौथे स्थान पर थी वहीं इंग्लैंड पर मिली 10 विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम 108 अंक लेकर तीसरे पायदान पर पहुच है । वहीं 106 अंक के साथ पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर फिसल गई है।

गैरतलब है की पिछले महीने पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची थी।

भारतीय टीम बना सकती है बढ़त

भारत को 2 और वनडे मैच इंग्लैंड के साथ खेलने है इसके ठीक बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 3 मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसकी कप्तानी धवन करते नजर आएंगे। लिहाजा भारत के पास मौका होगा आईसीसी वंडे रैंकिंग में बढ़त बनने की। वहीं पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ 3 मैच की वंडे सीरीज खेलनी है। वहीं टक्कर देखने लायक होगी।



ताजा वंडे रैंकिंग

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here